एक्सप्लोरर

IPO Market: अप्रैल में आने वाले हैं इन दो छोटी कंपनियों के आईपीओ, पूरे साल रहने वाली है धूम

Latest IPO Update: पिछला वित्त वर्ष शेयर बाजार और आईपीओ के लिहाज से भले ही ठीक नहीं रहा हो, लेकिन 01 अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष में फिर से रौनक लौटने के संकेत दिख रहे हैं...

IPO Market Update: शेयर बाजार में गिरावट (Share Market Fall) के बीच पिछला वित्त वर्ष आईपीओ (IPO Market) के लिहाज से ठीक नहीं रहा. वित्त वर्ष के आखिरी कुछ महीने के दौरान तो गिने-चुने आईपीओ ही देखने को मिले. हालांकि यह वित्त वर्ष आईपीओ बाजार के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि करीब 54 कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं, और इसकी शुरुआत अप्रैल में दो छोटी कंपनियों के आईपीओ के साथ हो रही है.

इस आईपीओ से हो रही है शुरुआत

छोटी कंपनियों के आईपीओ की शुरुआत एजी यूनिवर्सल (AG Universal IPO) के इश्यू के साथ हो रही है. इस आईपीओ में 1,454,000 इक्विटी शेयर हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है. इस आईपीओ का साइज 8.72 करोड़ रुपये होने वाला है. यह आईपीओ 11 अप्रैल को खुलेगा और 13 अप्रैल को बंद होगा. इसके लिए एक शेयर का भाव 60 रुपये तय किया गया है और कम से कम 2000 शेयरों के लिए ऑर्डर करना होगा. यह शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा.

एक सप्ताह बाद ही दूसरा आईपीओ

इसके बाद रेटिना पेंट्स के आईपीओ (Retina Paints IPO) की बारी आने वाली है. 11.10 करोड़ रुपये के साइज वाले इस आईपीओ में 10 रुपये फेस वैल्यू के 3,700,000 इक्विटी शेयर होंगे. इसके लिए इश्यू प्राइस 30 रुपये है, जबकि 4000 शेयरों का ऑर्डर करना होगा. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 अप्रैल को खुलेगा और 24 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकेगी.

पिछले साल ऐसा रहा हाल

पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो इस दौरान कुल 38 कंपनियों ने आईपीओ के मार्फत कुल 52,600 करोड़ रुपये जुटाए. इन 38 कंपनियों में से महज दो के शेयरों की लिस्टिंग 50-50 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ हुई. ड्रीमफॉल्क्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) का शेयर 55 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्क इंडिया (Electronics Mark India) का शेयर 52 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. इस वित्त वर्ष में सबसे अहम रहा सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (Life Insurance Corporation of India) का आईपीओ, जो करीब 9 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ.

आईपीओ की कतार में इतनी कंपनियां

चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 की बात करें तो इस दौरान 54 कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में हैं. प्राइम डेटाबेस के अनुसार, अगले वित्त वर्ष के दौरान आईपीओ लाने के लिए 54 कंपनियों को सेबी की मंजूरी मिली हुई है और ये कंपनियां ओपन मार्केट से 76,189 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली हैं. इनके अलावा 19 अन्य कंपनियां भी हैं, जो सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं और उनकी योजना 32,940 करोड़ रुपये जुटाने की है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: महंगे गैस से लोगों को राहत, अब इस सरकारी कंपनी ने भी कम किए सीएनजी-पीएनजी के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget