एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप ने बनाया 2.3 लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट प्लान, जानिए किस सेक्टर में लगेगा पैसा

Gautam Adani Investment Plan: अडानी ग्रुप ने साल 2030 तक के लिए यह निवेश प्लान तैयार किया है. अडानी समूह यह पैसा गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में खर्च करने वाला है.

Gautam Adani Investment Plan: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) ने लगभग 2.3 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट प्लान बनाया है. यह पैसा अडानी ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर एवं विंड मैन्युफैक्चरिंग पर लगाने वाला है. इस प्लान के तहत साल 2030 तक यह पैसा निवेश किया जाएगा. देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने वाली है. यह पैसा गुजरात में कच्छ के खावड़ा में सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी से बिजली पैदा करने की क्षमता को 2 गीगावाट से बढ़ाकर 30 गीगावाट करने के लिए खर्च किया जाएगा.

अडानी न्यू इंडस्ट्रीज खर्च करेगी 50 हजार करोड़ रुपये 

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की यूनिट अडानी न्यू इंडस्ट्रीज (Adani New Industries) देश में अलग-अलग जगहों पर 6 से 7 गीगावाट के ऐसे ही प्रोजेक्ट पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. अडानी न्यू इंडस्ट्रीज गुजरात के मुंद्रा में सोलर सेल और विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के विस्तार में करीब 30 हजार करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाली है.

45 गीगावाट तक बढ़ाई जाएगी क्षमता 

फिलहाल अडानी ग्रीन एनर्जी की क्षमता 10,934 मेगावाट (10.93 गीगावाट) की है. कंपनी साल 2030 तक 45 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन की क्षमता हासिल करना चाहती है. इसमें से 30 गीगावाट कैपेसिटी दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट खावड़ा से आएगी. कंपनी के एमडी विनीत जैन ने सीएनबीसी टीवी 18 से कहा कि हमने अभी खावड़ा में 2,000 मेगावाट (2 गीगावाट) क्षमता का प्लांट चालू किया है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 4 गीगावाट और उसके बाद हर साल 5 गीगावाट क्षमता बढ़ाई जाएगी.

81 अरब यूनिट बिजली पैदा करेगा खावड़ा प्लांट 

विनीत जैन ने बताया कि खावड़ा प्लांट लगभग 538 स्क्वायर किमी इलाके में फैला हुआ है. यह पेरिस से भी लगभग 5 गुना बड़ा है. यह जब अपनी उच्चतम उत्पादन क्षमता पर पहुंचेगा तो 81 अरब यूनिट बिजली पैदा करेगा. यह इतनी बिजली है कि बेल्जियम, चिली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की ऊर्जा जरूरतें आसानी से अकेले ही पूरा कर सकेगा. खावड़ा के अलावा अडानी ग्रुप राजस्थान और तमिलनाडु में भी ऐसे ही प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Vistara Crisis: विस्तारा सीईओ का दावा 98 फीसदी पायलटों ने साइन कर लिया कॉन्ट्रैक्ट, जल्द दूर होंगी दिक्कतें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget