एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल पर अपर सर्किट, सभी शेयरों ने की ठोस शुरुआत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने गुरुवार को कारोबार की ठोस शुरुआत की. करीब एक सप्ताह से अडानी समूह के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ रहा था...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए गुरुवार का दिन अच्छा साबित हुआ. करीब एक सप्ताह से लगातार गिरावट से जूझ रहे अडानी के शेयरों ने आज के शुरुआती कारोबार में जबरदस्त वापसी की और समूह के सभी 10 शेयर मजबूती में खुले. समूह के 2 शेयरों ने तो शुरुआती कारोबार में अपर सर्किट लगा दिया.

इन दोनों पर अपर सर्किट

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर रिकवरी की राह पर है. इसने करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ अच्छी शुरुआत की है. आज की शुरुआत 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के लिए शानदार रही है. इन दोनों शेयरों ने बाजार खुलते ही अपर सर्किट लगा दिया है.

इन शेयरों में भी तेजी

समूह के बाकी शेयर भी शुरुआती कारोबार में मजबूत हैं. शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) ढाई से 3 फीसदी तक की तेजी में हैं. अडानी ग्रीन (Adani Green), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर 1-2 फीसदी की बढ़त में हैं. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) भी ग्रीन जोन में बना हुआ है.

सुबह 09:50 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2518.00 (0.95%)
अडानी ग्रीन 996.00 (1.28%)
अडानी पोर्ट्स 740.20 (0.40%)
अडानी पावर 257.20 (2.94%)
अडानी ट्रांसमिशन 816.40 (5.00%)
अडानी विल्मर 446.90 (2.59%)
अडानी टोटल गैस 693.10 (4.21%)
एसीसी 1814.35 (1.71%)
अंबुजा सीमेंट 429.00 (1.29%)
एनडीटीवी 243.00 (2.45%)

अब तक ऐसा रहा है सप्ताह

अडानी समूह के शेयरों के लिए यह सप्ताह अब तक ठीक नहीं रहा है. समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही दबाव बना हुआ है. पिछले सप्ताह के शुरुआती दो दिनों की जबरदस्त रैली के बाद अडानी समूह के शेयरों पर बिकवाली और मुनाफावसूली का प्रेशर हावी हो गया था. उसके बाद आज पहली बार समूह के सारे शेयर ग्रीन हुए हैं.

घरेलू बाजार की शुरुआत

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी के ऊपर वैश्विक बाजारों का दबाव रहा है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: स्थिर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 18550 अंक से नीचे, कोल इंडिया में 4 फीसदी की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget