एक्सप्लोरर

Share Market Opening 1 June: स्थिर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 18550 अंक से नीचे, कोल इंडिया में 4 फीसदी की गिरावट

Share Market Open Today: इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की लगातार चार दिनों की तेजी थम गई थी. आज घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन की गिरावट की राह पर हैं...

Share Market Opening on 1 June: वैश्विक बाजारों में बने दबाव के चलते आज गुरुवार घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट की राह पर हैं. शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) नुकसान में हैं.

प्री-ओपन से बना है दबाव

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही रेड जोन में ओपन होने के संकेत दिखा रहा था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह नुकसान में कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज दबाव में शुरुआत कर सकता है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में गिरे हुए थे.

बाजार ने की ऐसी शुरुआत

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स लगभग स्थिर रहा. शुरुआती कारोबार में सुबह के 09:35 बजे यह करीब 40 अंक के फायदे के साथ 62,665 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 20 अंक कमजोर होकर 18,560 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था. दिन के कारोबार में घरेलू बाजार के नुकसान में रहने की आशंका है.

वैश्विक बाजारों में दबाव

वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार नुकसान में रहे. आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी दबाव दिख रहा है.

सेंसेक्स की कंपनियां का ऐसा हाल

शुरुआती कारोबार की बात करें तो ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है. सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही नुकसान में थे. 20 कंपनियों के शेयरों ने फायदे के साथ कारोबार की शुरुआत की है. कोल इंडिया का शेयर 4 फीसदी के नुकसान में है. भारती एयरटेल भी करीब 3 फीसदी गिरा हुआ है.

ऐसा रहा है यह सप्ताह

इससे पहले बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नुकसान में रहा था. निफ्टी भी करीब 100 अंक गिरकर बंद हुआ था. बुधवार को बाजार की लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था, जबकि सप्ताह के शुरुआती दोनों दिनों यानी सोमवार और मंगलवार के कारोबार में बाजार मजबूत रहे थे.

ये भी पढ़ें: रुपये के लिए साल का सबसे खराब माह, अकेले मई में इतनी गिर गई वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget