एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी पावर 2 फीसदी मजबूत... अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट्स और एनडीटीवी को भी बढ़िया फायदा

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों के लिए यह सप्ताह लगातार छठा ऐसा सप्ताह साबित हुआ है, जब उन्हें नुकसान उठाना पड़ा हो. हालांकि आज का दिन मिला-जुलाकर ठीक रहा...

Adani Share Price: घरेलू बाजार के नए रिकॉर्ड के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अडानी समूह के शेयरों में भी रिकवरी दिखी गई. हालांकि आज की रिकवरी इनके कुछ खास काम नहीं आई, क्योंकि समूह के ज्यादातर शेयरों के लिए यह नुकसान वाला लगातार छठा सप्ताह साबित हुआ.

सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 3 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 7 शेयरों के भाव में तेजी आई. इनमें से 4 शेयरों के भाव में तो 1 से 2 फीसदी तक की तेजी आई.

इनके भाव में अच्छी तेजी

कारोबार समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा अडानी पावर (Adani Power) को हुआ. इसके भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी आई. अडानी ग्रीन (Adani Green) करीब 1.80 फीसदी की बढ़त में रहा. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.

इन्हें भी हुआ फायदा

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) आज करीब 0.60 फीसदी मजबूत हुआ. वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी (ACC) के भाव भी फायदे में रहे.

इन शेयरों को हुआ नुकसान

दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) जैसे शेयर आज नुकसान में रहे. हालांकि अडानी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के भाव में मामूली गिरावट आई, वहीं अडानी ट्रांसमिशन करीब 0.50 फीसदी के घाटे में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2376.85 0.60
अडानी ग्रीन 964.05 1.78
अडानी पोर्ट्स 726.45 1.25
अडानी पावर 241.85 1.90
अडानी ट्रांसमिशन 742.15 -0.47
अडानी विल्मर

398.85

-0.05
अडानी टोटल गैस 634.25 0.64
अंबुजा सीमेंट 416.40 -0.10
एसीसी 1775.20 0.24
एनडीटीवी 223.25 1.34

लगातार छठे सप्ताह नुकसान

अडानी समूह के शेयर आज के कारोबार में भले ही तेजी में रहे, लेकिन यह सप्ताह उनके लिए खराब ही साबित हुआ. सप्ताह के दौरान समूह के ज्यादातर शेयर नुकसान के साथ बंद हुए यानी साप्ताहिक आधार पर उनके भाव में गिरावट आई. इस तरह अडानी समूह के लिए लगातार छठा सप्ताह नुकसान वाला रहा.

घरेलू बाजार का नया रिकॉर्ड

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज फिर नया रिकॉर्ड बना दिया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 502 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 66,060.90 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी करीब 151 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 19,564 अंक के पार बंद हुआ. यह दोनों सूचकांकों का नया क्लोजिंग हाई लेवल है. दोनों ने कारोबार के दौरान नया ऑल टाइम हाई लेवल भी बनाया.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग कराएगी सरकार को तगड़ा फायदा, इस फैसले से खजाने में आएंगे 20 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget