एक्सप्लोरर

DA Hike Calculation: महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी से कितनी बढ़ गई आपकी सैलरी, समझिए पूरा गणित 

DA Hike News: केंद्र सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है, जिस कारण महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो चुका है. 

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने शुक्रवार यानी कि 24  मार्च 2023 को कैबिनेट मीटिंग के दौरान बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया. सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 4 फीसदी डीए और डीए बढ़ाया है.

महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है. अब इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों की सैलरी पहले से ज्यादा हो जाएगी. आइए जानते हैं आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी. 

कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

केंद्र सरकार के इस फैसले से 47.58 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. यानी कि 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा. सरकार की ओर से ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएगी. सरकार ने डीए में बढ़ोतरी लेटेस्ट सीपीआई के आंकड़ों को ध्यान में रखकर बढ़ाया है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता में इजाफा करके 38 फीसदी डीए कर दिया था, जो 1 जुलाई 2022 से प्रभावी था. 

बेसिक सैलरी के आधार पर बढ़ेगा वेतन 

सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाता है. इस बढ़ोतरी के तहत कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है. जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ज्यादा होगी, उनकी सैलरी में भी उतनी ही बढ़ोतरी होगी. 

समझें कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी 

मान लीजिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 23,500 रुपये प्रति मंथ है. वहीं 38 फीसदी महंगाई भत्ते पर डीए 8,930 रुपये मिलेगा. इसी तरह, 42 फीसदी डीए पर 9,870 रुपये दिया जाएगा. ऐसे में कर्मचारियों की कुल सैलरी में 940 रुपये हर महीने बढ़कर मिलेगी. वहीं एक साल का कैलकुलेशन करें तो सालाना 11,980 रुपये बढ़कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक, आर्थिक स्थिति का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?
55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?
शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget