एक्सप्लोरर

6 और एयरपोर्ट् पर सामान में टैग लगाने का चलन बंद होगा, परीक्षण शुरू

नई दिल्ली: देश के 6 और हवाई अड्डों पर यात्रियों के हैंड बैगेज पर टैग लगाने के चलन को समाप्त किया जा सकता है. एक अप्रैल से देश के 7 प्रमुख एयरपोर्ट्स ने इस सिस्टम को खत्म कर दिया है. देश के 59 असैन्य हवाईअड्डों की सुरक्षा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज चेन्नई, पटना, गुवाहाटी, तिरवनंतपुरम, जयपुर और लखनउ के हवाईअड्डों पर नई व्यवस्था के सप्ताह भर के परीक्षण की शुरूआत की.

सीआईएसएफ ने एक अप्रैल से दिल्ली, मुंबई, कोच्ची, बंग्लूरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में इस तरह के सिस्टम को पहले ही खत्म कर दिया है.

सीआईएसएफ के महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, ‘‘इन 6 हवाईअड्डों पर सप्ताह भर का परीक्षण 30 अप्रैल को समाप्त होगा. हम परिणाम और आकलन के आधार पर फैसला लेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर सभी सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर संतुष्टि होती है तो हम इन 6 एयरपोर्ट्स पर भी बहुत जल्द हैंड बैगेज पर टैग पर स्टांप नहीं लगाने का नया सिस्टम शुरू करेंगे.’’ इस परीक्षण के दौरान इन 6 हवाईअड्डों पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और साजो-सामान दिये गये हैं ताकि यात्रियों के साथ जाने वाले सामान पर स्टांप लगे टैग नहीं लगाने की स्थिति में सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता रहे.

हैंड बैगेज पर स्टांप लगा हुआ टैग लगाकर सुरक्षाकर्मी इस बात से आश्वस्त होते हैं कि यात्री के साथ विमान में कोई हथियार या गोलाबारूद जैसी सामग्री नहीं जाए और अब 7 हवाईअड्डों पर स्मार्ट कैमरे लगाकर और सुरक्षा सामग्री में बदलाव कर इसी को पक्का माना जा रहा है.

हैंड बैगेज पर टैग पर स्टांप लगाने के चलन को लेकर यात्रियों की शिकायतें भी आती रहीं हैं जिनमें कहा जाता है कि इससे परेशानी होती है और समय लगता है. किसी स्थिति में यदि वे टैग पर स्टांप लगवाना भूल जाते हैं तो उन्हें लौटकर ऐसा करने के लिए कहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget