एक्सप्लोरर

5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी तीसरे दिन भी रहेगी जारी, दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं

5G Spectrum Auction: टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी. नौवें दौर की बोली की समाप्ति पर 1,49,454 करोड़ रुपये की बोलियां आईं हैं.

5G Spectrum Auction: देश में 5जी के स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये बुधवार को दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं. विभिन्न बैंड में स्पेक्ट्रम के लिये रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने आक्रमक तरीके से बोली लगायी. नीलामी आज बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी.

सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही- टेलीकॉम मंत्री
5जी स्पेक्ट्रम के लिये दूसरे दिन कुल पांच दौर की बोली लगायी गयी. टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी में बोली में रखे गये सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. उन्होंने 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में मिली प्रतिक्रिया को लेकर खुशी जतायी. इस बैंड के लिये 2016 और 2021 में हुई नीलामी में कोई खरीदार नहीं आया था. 700 मेगाहर्ट्ज बैंड महंगा और महत्वपूर्ण है. यह दूरदराज के क्षेत्रों में ‘कवरेज’ के लिये महत्वपूर्ण है. अश्विनी वैष्णव ने कहा, "क्षेत्र नई ऊर्जा के साथ आगे आया है और यह 5जी नीलामी में मिली अच्छी प्रतिक्रिया से प्रतिबिंबित होता है."

नीलामी के दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं
मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और गौतम अडाणी की कंपनियों के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया ने बोली के पहले दिन मंगलवार को चार दौर की नीलामी में 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोली लगायी थी. बुधवार को पांच दौर की नीलामी में रेडियो तरंगों की अतिरिक्त मांग आई.

नीलामी बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी
टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि नीलामी में बोली में रखे गये सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. नौवें दौर की बोली की समाप्ति पर 1,49,454 करोड़ रुपये की बोलियां आईं." विश्लेषकों ने कहा है कि बोली में शामिल कंपनियों में अंबानी की रिलायंस जियो सबसे आक्रमक तरीके से बोली लगा सकती है. प्रक्रिया के तहत नीलामी संपन्न होने तक यह नहीं पता चलेगा कि किस कंपनी को कितना स्पेक्ट्रम मिला.

700 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए भी अच्छी मांग
टेलीकॉम मंत्री ने कहा कि 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज जैसे सभी बैंड में उल्लेखनीय गतिविधियां देखने को मिलीं. उन्होंने कहा, "700 मेगाहर्ट्ज बैंड पिछली दो नीलामियों से अबतक नहीं बिका था. हमें भरोसा है कि इससे देश के दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर सेवा मिलेगी."

सरकार के अनुमान से कहीं अधिक मांग
पहले दिन की नीलामी में 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोली सरकार के आतंरिक अनुमान से कहीं अधिक रही. साथ ही यह 2015 में नीलामी से प्राप्त 1.09 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड राजस्व से कहीं अधिक है. नीलामी के दूसरे दिन सरकार के 80,000 करोड़ रुपये के आंतरिक अनुमान से मांग 87 फीसदी अधिक रही.

नीलामी विभिन्न मेगाहर्ट्ज के लिए जारी
कुल मिलाकर, नीलामी विभिन्न निम्न (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज), मध्यम (3,300 मेगाहर्ट्ज) और उच्च (26 गीगाहर्ट्ज़) आवृत्ति बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित की जा रही है. कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज (गीगाहर्ट्ज) रेडियो तरंगों के लिये बोली लगाई जा रही है.

केपीएमजी इन इंडिया के भागीदार और प्रमुख ( डिजिटल सॉल्यूशंस एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंडस्ट्री) पुरुषोत्तम केजी ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पिछले कुछ साल में अबतक की सबसे अच्छी नीलामी रही है.

4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक होगी 5जी की स्पीड
5जी सेवाओं के आने से इंटरनेट की गति 4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक होगी. इसमें इंटरनेट की गति इतनी होगी कि मोबाइल पर एक फिल्म (मूवी) को कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड किया जा सकेगा. साथ ही इससे ई-स्वास्थ्य, मेटावर्स, अत्याधुनिक मोबाइल क्लाउड गेमिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे. सरकार का 14-15 अगस्त तक स्पेक्ट्रम आवंटित करने का लक्ष्य है जबकि 5जी सेवाएं सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं

OLD Motor Vehicle Rules: अब पश्चिम बंगाल में नहीं चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां, बंद होंगे 70 लाख वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget