एक्सप्लोरर

दस करोड़ जनधन महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डाली गई

पहले दो दिन में 500 रुपये की दूसरी किस्त को पहचाने गए करीब 50 फीसदी खातों में डाला जा चुका है.

नई दिल्लीः सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार अब तक ऐसी 10 करोड़ से ज्यादा जनधन महिला खाताधारकों के खाते में मई माह की दूसरी किस्त अंतरित की जा चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. यह राशि 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा है. सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच इस पैकेज की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में 500 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी थी. सरकार के इस पैकेज में जनधन खाताधारक महिलाओं को तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की सहायता के अलावा गरीबों को मुफ्त अनाज, दाल और खाने पकाने के गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी शामिल है. किसानों, बुजुर्गों को भी योजना के तहत नकद सहायता उपलब्ध कराई गई ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ मदद मिल सके. जनधन महिला खाताधारकों के खाते में यह राशि पांच दिन की अवधि में अंतरित की जायेगी ताकि बैंक शाखाओं में एक ही दिन में भीड़ नहीं हो. पहली किस्त डालते समय भी यही तरीका अपनाया गया था. ऐसा बैंकों में भीड़ भाड़ कम रखने और लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियम को बनाये रखने के लिये किया गया. सूत्रों ने बताया कि वितरण के पहले दो दिन में 500 रुपये की दूसरी किस्त को पहचाने गए करीब 50 फीसदी खातों में अंतरित किया जा चुका है. तय समयसारिणी के मुताबिक जिन जनधन महिला खाताधारकों के खाता नंबर का आखिरी अंक 0 और 1 है उनके खाते में चार मई को राशि डाली जा चुकी है, वहीं आखिर में दो और तीन अंक वाले खाताधारकों के खाते में पांच मई को यह किस्त जारी की जा चुकी है. इसके बाद 4 और 5 आखिरी अंक वाले लाभार्थियों के खाते में 6 मई को और जिन खाताधारकों के खाते की आखिरी संख्या 6 और 7 होगी उनके खाते में आठ मई को यह किस्त अंतरित की जायेगी. उसके बाद 8 और 9 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 11 मई को 500 रुपये की दूसरी किस्त डाल दी जायेगी. सात मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है. ये भी पढ़ें पता है आपको? सरकार उत्पाद शुल्क नहीं बढ़ाती तो 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलता पेट्रोल-डीजल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget