एक्सप्लोरर

पता है आपको? सरकार उत्पाद शुल्क नहीं बढ़ाती तो 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलता पेट्रोल-डीजल

अगर सरकार पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को नहीं बढ़ाती तो आपको पेट्रोल-डीजल 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल सकता था. यहां जानें कैसे-

नई दिल्लीः कल रात केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. हालांकि एक राहत की बात है कि इस भार को ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा और तेल कंपनियां इस बोझ को वहन करेंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार ने आपको राहत नहीं दी है बल्कि आपको जो राहत मिल सकती थी उसे छीन लिया है. अगर सरकार इस एक्साइज ड्यूटी को नहीं बढ़ाती तो आपको पेट्रोल-डीजल 10 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल सकता था. यहां जानें कैसे

कच्चे तेल में भारी गिरावट के बावजूद लोगों को सस्ता पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटी कीमतों का कोई भी फायदा भारतीय ग्राहकों को नहीं मिल पाएगा क्योंकि सरकार ने इस पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया है. इस बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां उठाएंगी और इसके चलते वो ग्राहकों को जो सस्ते तेल का फायदा दे सकती थीं वो नहीं दे पाएंगी. अगर सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ाती तो तेल कंपनियों को इस समय पेट्रोल पर कम टैक्स देना पड़ता और इसका फायदा वो ग्राहकों को इसके दाम घटाकर दे सकती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

कितना सस्ता हुआ था कच्चा तेल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के चलते पिछले महीने ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थी. यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थी. हालांकि इसके बाद कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. हालांकि ये सवाल बरकरार है कि जब कच्चा तेल महंगा होता है तो सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर देती हैं और जब क्रूड सस्ता होता है तो इसका फायदा पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने के रूप में क्यों नहीं देती है.

पेट्रोल-डीजल पर लगता है भारी टैक्स देश की राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. पेट्रोल की जो कीमत हम चुकाते हैं वो सारी रकम कंपनियों को नहीं मिलती. पेट्रोल की मूल कीमत तो कम है लेकिन कुल कीमत में से आधे से ज्यादा पैसा टैक्स के रूप में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को चला जाता है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि इस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत एक्स फैक्ट्री कीमत या बेस प्राइस 17.96 रुपये है. इसमें केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के रूप में 32.98 रुपये लगाती है. इसके ऊपर 32 पैसे ढुलाई खर्च के रूप में लिया जाता है. इसके बाद 3.56 पैसे का डीलर कमीशन और राज्य सरकार का वैट 16.44 रुपये लग रहा है. इसके अलावा डीलर कमीशन पर भी राज्य सरकार का वैट लागू होता है. कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये तक पहुंच जाती है. इसमें केंद्र और राज्य सरकार का टैक्स 49.42 रुपये है तो इस तरह 18 रुपये प्रति लीटर का पेट्रोल सभी तरह के टैक्स और कमीशन को मिलाकर 71 रुपये से ज्यादा हो जाता है.

कल दिल्ली सरकार ने बढ़ाया था पेट्रोल-डीजल पर वैट दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया था और इसके बाद पेट्रोल के दाम में 1.67 रुपये और डीजल के भाव में 7.10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था. इसके बाद पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 71.26 रुपये और डील के दाम 69.39 रुपये हो गए थे.

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, जानिए, आप पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget