हिंदी न्यूज़बॉलीवुडPICS: घूमने निकले तैमूर अली खान को मीडिया के कैमरों ने घेरा तो नैनी को आया गुस्सा
PICS: घूमने निकले तैमूर अली खान को मीडिया के कैमरों ने घेरा तो नैनी को आया गुस्सा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 26 Sep 2018 09:27 PM (IST)
1/6
एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि वो चाहती हैं कि तैमूर को एक आम बचपन देना चाहती हैं. बता दें करीना ने 20 दिसंबर 2016 में तैमूर को जन्म दिया था. (Photos: Manav Manglani)
2/6
वो बात और है कि खुद तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान मीडिया के सामने ये कह चुकी हैं कि उन्हें भी हद से ज्यादा खींची जाने वाली तैमूर की तस्वीरें पसंद नहीं है. लेकिन इसी के साथ वो तैमूर को मिल रहे बेपनाह प्यार से खुश भी होती हैं.
3/6
ये बात और है कि इस मीडिया अटेंशन को तैमूर फुल इंजॉय करते हैं. कभी वो कैमरामैन्स की तरफ मुस्कुराते नजर आते हैं तो कभी एक टक उन्हें देखते हुए.
4/6
अब तो आलम ये है कि तैमूर की कुछ वीडियो सामने आईं जिनमें वो कैमरामैन और फैंस को अपनी मासूम सी आवाज में बाय कहते भी नजर आते हैं.
5/6
तैमूर अली खान हाल ही में बांद्रा में नैनी के साथ आउटिंग करते नजर आए. हालांकि हर जगह तैमूर को क्लिक किए जाने से उनकी नैनी जरा नाराज नजर आती हैं. आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं, वो मीडिया को गुस्से से देखती नजर आ रही हैं.
6/6
स्टार किड्स अक्सर मीडिया की लाइम लाइट में जाने-अनजाने आ ही जाते हैं. इन्हीं में से एक हैं करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान.