हिंदी न्यूज़बॉलीवुडअजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर छाई, जानें दूसरे दिन की कमाई
अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर छाई, जानें दूसरे दिन की कमाई
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 22 Oct 2017 03:05 PM (IST)
1/8
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
2/8
खबर है कि कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखी है. कोइ मोइ डॉट कॉम के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 29 करोड़ रुपए की कमाई की है.
3/8
वहीं, 20 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘गोलमाल अगेन’ ने 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को चारों खाने चित कर दिया था.
4/8
अजय देवगन, तब्बू, तुषार कपूर, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन 30.14 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया.
5/8
बता दें कि आमिर खान की फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले दिन 4.80 करोड़ और दूसरे दिन 9.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.
6/8
‘गोलमाल अगेन’ ने रिलीज़ के दो दिनों में ही लगभग 60 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.
7/8
बता दें कि इस फिल्म का सीधा मुकाबला आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से है.
8/8
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ‘गोलमाल अगेन’ को ‘सुपरहिट’ करार दिया है. ‘गोलमाल अगेन’ को फिल्म समीक्षकों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं.