एक्सप्लोरर

Electric Scooter: ओला, एथर और चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर करें 35 हजार रुपये की बचत, अपनाएं ये तरीका

ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और बजाज ऑटो जैसे कई ईवी निर्माता कंपनियां यह घोषणा कर चुकी हैं कि वे अगले महीने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाएंगी.

FAME 2 Subsidy: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लेकिन जल्द इसके नए ग्राहकों के लिए परेशानी उत्पन्न होने वाली है, क्योंकि ये वाहन 1 जून, 2023 से महंगे होने के लिए तैयार हैं, जिसका कारण यह है कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर FAME 2 सब्सिडी राशि को कम कर देगी. यानि आप 1 जून से पहले ओला, एथर, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब या कोई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद पर 35,000 रुपये तक बचा सकते हैं.

क्या है फेम 2 सब्सिडी

FAME यानि फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स इन इंडिया योजना को पर्यावरण अनुकूल वाहनों के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 2015 में पहली बार पेश किया गया था. इसका दूसरा चरण 1 अप्रैल, 2019 को लॉन्च किया गया था जिसकी वैधता मार्च 2022 तक थी, लेकिन फिर इसे 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया था. सरकार ने सब्सिडी के रूप में FAME 2 योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की थी. साथ ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग को बढ़ाने के लिए, भारी उद्योग मंत्रालय ने प्रोत्साहन राशि को 10,000 रुपये प्रति kWh से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया था, जिससे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में काफी तेजी आई.  

कम हो जाएगी सब्सिडी

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर दी जाने वाली FAME सब्सिडी को 1 जून, 2023 से मौजूदा 15,000 रुपये प्रति kWh से घटाकर 10,000 रुपये प्रति kWh करने का फैसला किया है. जबकि एमआरपी पर वर्तमान 40 प्रतिशत सब्सिडी को घटाकर अधिकतम 15 प्रतिशत कर दिया जाएगा.

इतनी बढ़ जाएगी कीमत

ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और बजाज ऑटो जैसे कई ईवी निर्माता कंपनियां यह घोषणा कर चुकी हैं कि वे अगले महीने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाएंगी. यानि कुल मिलाकर अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 25,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है.

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मौजूदा कीमतें 

कुछ पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की वर्तमान कीमत एथर 450X की 98,079 रुपये से 1.28 लाख रुपये, बजाज चेतक की कीमत 1.22 लाख रुपये से लेकर 1.52 लाख रुपये तक है, टीवीएस आई क्यूब की कीमत 1.06 लाख रुपये, ओला एस1 एयर की कीमत 84,999 रुपये से 1.10 लाख रुपये है, एस1 की कीमत 1.15 लाख रुपये और एस1 प्रो की कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार) हैं.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स लाने वाली है 4 नई कारें, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
Tata-Mahindra की बढ़ी टेंशन, Hyundai ला रही है EV, Hybrid और SUVs की पूरी फौज
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
क्या भारत में फिर बदल रहा है Fuel का गेम? Diesel की जगह CNG को चुन रहे कार खरीदार
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म
Luxury SUV खरीदने का डर हुआ खत्म? JLR ने चला ऐसा दांव, Resale Value की टेंशन होगी खत्म
Car Accessories:कार खरीदते वक्त शोरूम से मिलने वाली एसेसिरीज असली है या नकली, कैसे पता करें?
कार खरीदते वक्त शोरूम से मिलने वाली एसेसिरीज असली है या नकली, कैसे पता करें?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget