एक्सप्लोरर

Upcoming Tata Cars: टाटा मोटर्स लाने वाली है 4 नई कारें, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल

टाटा मोटर्स पंच माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार कर रही है, जिसे अक्टूबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है. इसका उत्पादन जून 2023 में शुरू होने की उम्मीद है.

Tata Motors: टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में लगातार अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है. जिसमें कर्व एसयूवी कूप और सिएरा जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं. इसके अलावा कुछ मौजूदा SUV मॉडल्स में भी नए पावरट्रेन विकल्पों का अपडेट मिलने वाला है.इस साल कंपनी अपनी 3 पॉपुलर SUVs को अपग्रेड देने वाली है, साथ ही पंच माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च होने वाला है. 

टाटा नेक्सन 

टाटा मोटर्स अगस्त 2023 तक बड़े अपडेटेड के साथ नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. इस अपडेटेड एसयूवी में कर्व एसयूवी कूप से प्रेरित डिज़ाइन और इंटीरियर के साथ अधिक पॉवरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. साथ ही इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स भी मिलने की संभावना है. दोनों हेडलैंप को जोड़ने के लिए एक वाइड एलईडी बार मिलेगा. साथ ही इसमें कनेक्टेड लाइट बार के साथ नए टेल-लैंप, नया रियर बंपर और डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स मिलेंगे. इसमें नए डैशबोर्ड और सेंट्रल कंसोल डिजाइन और टच सेंसिटिव बटन के साथ टॉगल स्विच, नया टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, नई सीट अपहोल्स्ट्री और एचवीएसी कंट्रोल के लिए नया टच पैनल मिलेगा. साथ ही इसमें वायरलेस एप्पल कार प्ले और कनेक्टेड कार टेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्राइव मोड सेलेक्टर, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर के साथ एक नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगा. साथ ही इसमें एक नए 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा.  

हैरियर/सफारी फेसलिफ्ट 

टाटा मोटर्स हैरियर और सफारी के अपडेटेड मॉडल्स की टेस्टिंग कर रही है. दोनों एसयूवी में एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ कई डिजाइन अपडेट और अडवांस इंटीरियर मिलेगा. नई SUVs की स्टाइलिंग Harrier EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. दोनों एसयूवी में एलईडी लाइट बार के के साथ वर्टिकल स्लैट्स और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल मिलेगा. एसयूवी में नए अलॉय व्हील और अपडेटेड टेल-लैंप मिलेंगे जो एक एलईडी लाइट बार से जुड़े होंगे. इनमें एक नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो, एक नया 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ADAS तकनीक देखने को मिलेगा. इसमें एक नया 1.5-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170bhp पॉवर और 280Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. साथ ही इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता रहेगा. 

टाटा पंच ईवी

टाटा मोटर्स पंच माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार कर रही है, जिसे अक्टूबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है. इसका उत्पादन जून 2023 में शुरू होने की उम्मीद है. इसका डिजाइन इसके आईसीई मॉडल के समान होगा. लेकिन इसमें रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे. यह नई ईवी ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए बदलाव किया जाएगा. टाटा पंच ईवी में कंपनी  जिपट्रॉन पावरट्रेन मिलेगा. इसमें 300kms से अधिक की रेंज मिलने की संभावना है. इस कार का मुकाबला सिट्रोएन की ई सी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक से होगा. इसमें 320 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- ADAS सिस्टम से लैस होगी होंडा अमेज, साथ ही मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Best Mileage Car: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget