एक्सप्लोरर

Yamaha 150cc Bike: 150सीसी की एडवेंचर बाइक लॉन्च करने वाली है यामाहा, जानें क्या होगी खासियत और किससे होगा मुकाबला

अगर Yamaha WR 155R मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च होती है, तो इसकी कीमत Hero XPulse 200 की तुलना में काफी अधिक हो सकती है. Hero XPulse 200 भारत में 1,24,418 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है.

Upcoming Yamaha Bike: जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा एक 150cc की एडवेंचर बाइक से लेकर MT-07, MT-09 और YZF-R7 सहित कई मोटरसाइकिल बाजार में लाने वाली है. कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में कोई भी एडवेंचर बाइक लॉन्च नहीं किया है. कंपनी देश में एक नई 150cc एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है.

ये मॉडल्स हैं मौजूद

देश में फिलहाल एडवेंचर सेगमेंट में कई बाइक मौजूद हैं. हीरो मोटोकॉर्प Xpulse 200 की एक किफायती ऑफ-रोडर के रूप में बिक्री कर रही है. वहीं Honda CB200X, रॉयल एनफील्ड हिमालयन और स्क्रैम 411 नाम से एडवेंचर बाइक की बिक्री कर रही है. साथ ही रॉयल एनफील्ड 450सीसी और 650सीसी की हिमालयन और स्क्रैम बाइक को तैयार कर रही है. एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामाहा भारतीय बाजार के लिए 125cc से 155cc एडवेंचर बाइक पर विचार कर रही है, क्योंकि देश में यह सेगमेंट काफी लोकप्रिय है. यह नई बाइक Yamaha WR155R हो सकती है, जो कि एक शानदार ऑफ-रोडर है. 

कैसा होगा इंजन?

Yamaha WR155R में एक 155.1cc इंजन मिलता है, जो 16 bhp की पॉवर और 14 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस मोटरसाइकिल में 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक व्हील्स मिलते हैं. इसमें 245 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. साथ ही इसमें 8-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. 

किससे होगा मुकाबला?

अगर Yamaha WR 155R मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च होती है, तो इसकी कीमत Hero XPulse 200 की तुलना में काफी अधिक हो सकती है. Hero XPulse 200 भारत में 1,24,418 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. यह केवल 1 वेरिएंट और 3 रंगों में उपलब्ध है. Hero Xpulse 200T में एक 199.6cc का BS6 इंजन मिलता है. जो कि 17.83 bhp की पॉवर और 16.15 Nm का टार्क जेनरेट करता है. फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स पर एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है.  Hero Xpulse 200T में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेश होगी पांचवी पीढ़ी की Lexus RX, जानिए क्या होगी खासियत और किससे है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget