एक्सप्लोरर

ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेश होगी पांचवी पीढ़ी की Lexus RX, जानिए क्या होगी खासियत और किससे है मुकाबला

फिलहाल भारत में RX का 450h+ मॉडल 1.11 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 3.5L, V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो के नए वर्जन में नहीं मिलेगा.

Lexus RX: लेक्सस ने खुलासा किया है कि वह 2023 के ऑटो एक्सपो में अपनी फिफ्थ जेनरेशन पांचवीं आरएक्स एसयूवी को शोकेस करेगी. कंपनी इस सीरीज की कार का प्रोडक्शन 1998 से कर रही है. यह कंपनी की महत्वपूर्ण कारों में से एक है. ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन तीन साल बाद होने वाला है, जिसे देखते हुए बहुत सारी वाहन निर्माता कंपनियां काफी उत्साहित हैं. 

डाइमेंशन

देश में अभी इस कार का फोर्थ जेनरेशन मॉडल मौजूद है. जबकि इस साल जून में आरएक्स के नए फिफ्थ जेनरेशन मॉडल को ग्लोबली अनवील किया गया था. नए मॉडल की लंबाई भी मौजूदा मॉडल जितनी ही होगी. लेकिन इसका व्हीलबेस 60mm लंबा होगा. नए TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बने होने के कारण यह कार पहले से 25 mm चौड़ी और 90 किलोग्राम हल्की है. नई RX में स्पिंडल ग्रिल का एक नया डिज़ाइन होगा. बाकी सब कुछ कंपनी के सिग्नेचर डिजाइन में उपलब्ध होगा.  

इंटीरियर

एक लग्जरी एसयूवी होने के कारण इसके केबिन में मौजूद फीचर्स के साथ ही कंफर्ट लेवल  को भी बढ़ाया जाएगा. बढ़ी हुई चौड़ाई और व्हीलबेस के कारण केबिन में अधिक स्पेस मिलेगा, साथ ही डैशबोर्ड में भी एक डिज़ाइन ओवरहाल दिया गया है. ज्यादा प्रीमियम सर्फेस के साथ अब इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और बड़ा हो गया है.  नया मॉडल 14 इंच के टचस्क्रीन से लैस होगा. साथ ही यह कंपनी की पहली कनेक्टेड कार होगी.

आएंगे दो वेरिएंट्स

फिलहाल भारत में RX का 450h+ मॉडल 1.11 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 3.5L, V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो के नए वर्जन में नहीं मिलेगा. 2023 RX में 2.4L और 2.5L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन यूनिट मिलेगा. इसके ग्लोबल मॉडल में 350, 350h, 500h और 450h+ जैसे चार वेरिएंट्स मौजूद हैं. जबकि लेक्सस ने कहा है कि वह ऑटो एक्सपो में नए आरएक्स के केवल दो वेरिएंट को प्रदर्शित करेगी.

ऑडी आरएस 5 से होगा मुकाबला

AUDI RS5 में 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन (450PS/600Nm) मिलता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.

यह भी पढ़ें :- ओला ने जारी किया Move OS 3 अपडेट, जानिए क्या क्या होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget