एक्सप्लोरर

Xiaomi YU7 का बड़ा रिकॉर्ड, चंद घंटों में 2.40 लाख कारों की बुकिंग, 3 मिनट में मिले 2 लाख प्री-ऑर्डर

Xiaomi YU7 EV को चीन में लॉन्च के सिर्फ 18 घंटे में 2.40 लाख कमिटेड ऑर्डर मिले. यह EV शानदार रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ EV मार्केट में छा गई है. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Xiaomi YU7 EV Features: चीन में Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV YU7 लॉन्च कर दी है. महज 18 घंटे के भीतर 2.40 लाख से ज्यादा यूनिट्स की रिकॉर्ड बुकिंग और सिर्फ 3 मिनट में 2 लाख प्री-ऑर्डर के साथ Xiaomi ने साबित कर दिया है कि अब वह सिर्फ स्मार्टफोन ब्रांड नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में भी एक बड़ी ताकत बन चुका है.

लॉन्च के साथ ही इतनी यूनिट्स की बुकिंग

Xiaomi YU7 की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही बुकिंग खुली, केवल 3 मिनट के भीतर कंपनी को 2 लाख प्री-ऑर्डर मिल गए. अगले ही घंटे यह आंकड़ा 2.89 लाख पर पहुंच गया और 2.40 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने अपना ऑर्डर कन्फर्म भी कर दिया.

कंपनी ने तीन तरह के बुकिंग ऑप्शन ऑफर किए-एक नॉर्मल प्री-ऑर्डर, दूसरा नॉन-रिफंडेबल इंस्टेंट ऑर्डर और तीसरा प्रायोरिटी डिलीवरी, जिसे शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद बंद कर दिया गया.

डिजाइन में दिखी प्रीमियम कारों की झलक

Xiaomi YU7 का डिजाइन इसकी SU7 सेडान से प्रेरित है, जिसमें Porsche Macan और Ferrari Purosangue जैसी हाई-एंड कारों की झलक देखने को मिलती है. SUV को दो वेरिएंट्स (रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)) में लॉन्च किया गया है. इस SUV में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 288kW की पावर और 528Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में शानदार बनाता है.

दमदार बैटरी और रेंज विकल्प

Xiaomi YU7 को कंपनी ने तीन अलग-अलग बैटरी वेरिएंट्स के साथ पेश किया है, जो इसकी रेंज और परफॉर्मेंस को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बेहद लचीला बनाते हैं. इसमें पहला वेरिएंट 96.3kWh की बैटरी के साथ आता है जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) कॉन्फ़िगरेशन में 835 किलोमीटर तक की रेंज देता है. दूसरा वेरिएंट भी 96.3kWh की बैटरी के साथ है लेकिन यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD Pro) सिस्टम से लैस है, जो 760 किलोमीटर की रेंज देता है. वहीं, तीसरे और सबसे पावरफुल वेरिएंट में 101.7kWh की बैटरी दी गई है, जो AWD Max कॉन्फ़िगरेशन में 770 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखता है. ये आंकड़े YU7 को सीधे तौर पर Tesla Model Y और अन्य हाई-एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बराबर खड़ा करते हैं.

Xiaomi YU7 की कीमत 

कीमत की बात करें तो Xiaomi YU7 की शुरुआती कीमत 2,53,500 युआन यानी लगभग 30 लाख रुपये रखी गई है, जो Tesla Model Y से करीब 1.19 लाख सस्ती है. इस तरह Xiaomi YU7 न केवल तकनीकी रूप से सक्षम है बल्कि वैल्यू फॉर मनी और खासकर मिड-प्रीमियम EV SUV सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरती है, 

ग्लोबल प्लान की बात करें तो Xiaomi के सीईओ William Lu ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अब केवल चीन तक सीमित नहीं रहना चाहती. उनका लक्ष्य 2029 तक चीन के बाहर 10,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स खोलने का है, जिससे कंपनी की ग्लोबल पहुंच और बिक्री क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. . 

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक, भारत में क्या होगी Triumph के नए मॉडल की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget