एक्सप्लोरर

लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक, भारत में क्या होगी Triumph के नए मॉडल की कीमत?

2026 Triumph Rocket 3 Storm सीरीज को नए कलर ऑप्शन्स के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है. आइए इस दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक की कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल्स जानते हैं.

2026 Triumph Rocket 3: ट्राइंफ रॉकेट 3 स्टॉर्म सीरीज की R और GT वेरिएंट्स को ग्लोबल मार्केट में शानदार स्टाइल और नए कलर्स के साथ पेश किया गया है. इन बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत भारत में करीब 22.5 लाख (R वेरिएंट) और 23 लाख (GT वेरिएंट) के आसपास रहने की संभावना है. दरअसल, नए मॉडल ईयर (MY26) में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इनके लुक्स को पूरी तरह रिफ्रेश किया गया है.

R वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन

2026 Triumph Rocket 3 Storm R वेरिएंट को सैटिन बाजा ऑरेंज और मैट सैफायर ब्लैक के दो-टोन कलर में पेश किया गया है, जिसमें सिल्वर कोचलाइन इसे और भी स्पोर्टी बनाती है. इसके अलावा, अन्य कलर ऑप्शन्स में कार्निवल रेड, सैटिन पैसिफिक ब्लू और ग्रेनाइट भी शामिल हैं, जिन्हें सैफायर ब्लैक के साथ जोड़ा गया है.

GT वेरिएंट लुक में और भी ज्यादा रिफाइनमेंट

Rocket 3 Storm GT वेरिएंट को भी पूरी तरह से अपडेट किया गया है. इसमें सैटिन ग्रेनाइट और मैट सैफायर ब्लैक का कॉम्बिनेशन दिया गया है, साथ ही कोरोसी रेड कोचलाइन इसे एक क्लासी टूरिंग मोटरसाइकिल का लुक देती है. बाइक के फ्लाईस्क्रीन, मडगार्ड, हेडलाइट बाउल, रेडिएटर काउल और साइड पैनल्स को सैफायर ब्लैक में फिनिश किया गया है, जिससे इसका विजुअल अपील और बढ़ जाता है.

दुनिया की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक

Triumph Rocket 3 Storm आज भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रोडक्शन इंजन वाली बाइक बनी हुई है. इसमें 2,458cc का इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है,जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 7,000 rpm पर 180 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 225 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे एक रॉकेट की तरह रफ्तार देता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

2026 Triumph Rocket 3 Storm के R और GT वेरिएंट्स में फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ, नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल सपोर्ट करता है. इसमें राइड डेटा एनालिटिक्स भी मिलता है. बाइक में कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. चार राइडिंग मोड्स-रोड, रेन, स्पोर्ट और कस्टम के साथ राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाया गया है. GT वेरिएंट खासतौर पर टूरिंग के लिए बना है, जिसमें हीटेड ग्रिप्स और आरामदायक एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं.

ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें आगे डुअल 320mm डिस्क ब्रेक्स और पीछे 300mm सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है. व्हील्स की बात करें तो इसमें 17-इंच फ्रंट और 16-इंच रियर कास्ट एल्युमिनियम अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. Triumph ने पुष्टि की है कि 2026 Rocket 3 Storm सीरीज को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा. जिन लोगों को बाइक में बेमिसाल पावर, लग्जरी लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहिए, उनके लिए यह बाइक एक ड्रीम मशीन साबित होने वाली है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली फ्यूल नीति: सरकार का यू-टर्न, अब कैसे वापस लें अपनी जब्त गाड़ी? ये शर्तें जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget