एक्सप्लोरर

भारत की सड़कों पर कौन सी गाड़ी ज्यादा सक्सेसफुल? पेट्रोल या डीजल! जानें यहां

Petrol vs Diesel Cars Performance: बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह की कारें शामिल हैं. डीजल कारें पेट्रोल की तुलना में ज्यादा प्रदूषण करती हैं. फिर भी इन कारों की मार्केट में डिमांड ज्यादा है.

Petrol vs Diesel Cars: भारत में गाड़ियों की मांग समय के साथ बढ़ती जा रही है. वहीं लोगों के मन में नई कार खरीदते वक्त अब भी ये सवाल रहता है कि वो पेट्रोल इंजन वाली कार खरीदें या डीजल इंजन वाली गाड़ी घर ले आएं. इस बात का पता लगाने के लिए गाड़ी के इंजन से लेकर उसकी परफॉर्मेंस, माइलेज सभी पहलुओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल इंजन कारों में से कौन-सी गाड़ी बेहतर रहती है.

फ्यूल एफिशियंसी

अगर हम पेट्रोल और डीजल इंजन कारों में फ्यूल एफिशियंसी की बात करें, तो डीजल कारें पेट्रोल की तुलना में ज्यादा माइलेज देती हैं. इससे डीजल कारों में ईंधन की खपत पेट्रोल की तुलना में कम होती है.

पावर और परफॉर्मेंस

इसके साथ ही डीजल इंजन से आउटपुट पर पेट्रोल इंजन के मुकाबले टॉर्क भी ज्यादा मिलता है. इससे भारी से भारी सामान को ले जाने में डीजल इंजन वाली कारें ज्यादा किफायती हैं. वहीं डीजल इंजन कारों को ढलान पर भी आसानी से चढ़ाया जा सकता है.

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना अंतर?

डीजल या पेट्रोल इंजन वाले वाहन को खरीदने से पहले इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी है कि दोनों में से किस इंजन वाली कार को खरीदना किफायती साबित होगा. किसी भी नई कार को खरीदने के साथ ही वो नई गाड़ी अपने साथ कई खर्चे भी लेकर आती है. कार को चलाने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है.

अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तुलना की जाए, तो भारत में पेट्रोल की मुकाबले डीजल सस्ता है. आज की लेटेस्ट कीमतों की बात करें, तो आज शुक्रवार, 16 अगस्त के दिन डीजल की कीमत नई दिल्ली में 87.62 रुपये है. वहीं पेट्रोल की कीमत नई दिल्ली में 94.72 रुपये है.

किस गाड़ी के रखरखाव में ज्यादा खर्च?

डीजल की कीमत तो पेट्रोल से कम है, लेकिन डीजल कारों की कीमत भारतीय बाजार में पेट्रोल इंजन कारों की तुलना में ज्यादा है. डीजल कारों को खरीदने के साथ ही उनने रखरखाव का खर्च भी ज्यादा होता है. तो कोई व्यक्ति जितने पैसे फ्यूल की बचाता है. उतने पैसे गाड़ी के रखरखाव में खर्च हो सकते हैं.

फिर भी क्यों बेहतर हैं पेट्रोल कारें?

हम पर्यावरण में प्रदूषण कम-से-कम फैलाएं, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है. अगर पेट्रोल और डीजल कारों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों के बारे में बात की जाए, तो डीजल कारों से प्रदूषण ज्यादा होता है. डीजल कार से नाइट्रोजन ऑक्साइड और बाकी हानिकारक पदार्थ भी ज्यादा निकलते हैं. इन प्रदूषक तत्वों से लोगों के स्वास्थ्य को काफी खतरा रहता है. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डीजल कारों की तुलना में पेट्रोल कारें ज्यादा बेहतर साबित होती हैं.

ये भी पढ़ें

किसकी Kripa से मिला Ola Electric Bike और Mahindra Thar को धांसू डिजाइन?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget