एक्सप्लोरर

किसकी Kripa से मिला Ola Electric Bike और Mahindra Thar को धांसू डिजाइन?

Ola Electric Bike and Mahindra Thar Designer: आज स्वतंत्रता दिवस के दिन ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. ओला के इस ईवी व्हीकल को डिजाइन एक भारतीय महिला ने किया है.

Automaker Designer Ramkripa Ananthan: भारतीय बाजार में कई बााइक और कारों की लॉन्चिंग हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दमदार वाहनों का डिजाइनर कौन है. भारत की ऑटो इंडस्ट्री में एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने डिजाइनिंग वर्क से देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में तहलका मचा दिया है. ये कार के लेकर बाइक तक कई वाहनों की डिजाइनिंग कर चुकी हैं और उनके डिजाइन किए हुए वाहन भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हो रहे हैं.

कौन है वो सुपर डिजाइनर?

हम ऑटो इंडस्ट्री की जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं, उस महिला का नाम है- रामकृपा अनंतन. आज इनकी ही कृपा से भारतीय बाजार में महिंद्रा थार देखने को मिल रही है. इसी के साथ ही आज ही 15 अगस्त के दिन भारतीय बाजार में लॉन्च हुईं ओला की इलेक्ट्रिक बाइक को भी रामकृपा अनंतन ने ही डिजाइन किया है. ओला इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्चिंग के वक्त भी कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल के साथ बाइक की डिजाइनर रामकृपा अनंतन भी शामिल रहीं.

रामकृपा अनंतन- एक सफल डिजाइनर

रामकृपा अनंतन एक सफल ऑटोमोबाइल डिजाइनर हैं. इन्होंने कई ऐसे वाहनों को डिजाइन किया है, जिनकी आज के समय में मार्केट में काफी डिमांड है. रामकृपा अनंतन ने महिंद्रा की कई गाड़ियों को डिजाइन किया है. इन गाड़ियों की लिस्ट में स्कॉर्पियो, XUV700 और महिंद्रा थार का नाम शामिल है.महिंद्रा की ये सभी गाड़ियां भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं.


किसकी Kripa से मिला Ola Electric Bike और Mahindra Thar को धांसू डिजाइन?

ओला इलेक्ट्रिक की हेड हैं- रामकृपा अनंतन

रामकृपा अनंतन इस समय ओला इलेक्ट्रिक की डिजाइनर हेड हैं. अब रामकृपा अनंतन की ही डिजाइन की हुई इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने मार्केट में उतारा है. आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओला ने इलेक्ट्रिक बाइक की रोडस्टर सीरीज को लॉन्च किया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 74,999 रुपये से शुरू है.

ओला की इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग के वक्त कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और इस बाइक की डिजाइनर रामकृपा अनंतन दोनों ही मौजूद रहे. रामकृपा अनंतन के बाइक के डिजाइन के बारे में सभी डिटेल्स साझा की.


किसकी Kripa से मिला Ola Electric Bike और Mahindra Thar को धांसू डिजाइन?

ये भी पढ़ें

Ola की इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, केवल 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काफी सस्ती EMI पर मिल जाएंगी मार्केट में मौजूद ये बाइक्स, जानिए क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब?
काफी सस्ती EMI पर मिल जाएंगी मार्केट में मौजूद ये बाइक्स, जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब
अब Zero नहीं, पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी से चूना लगा रहे पेट्रोल पंप! 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
अब Zero नहीं, पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी से चूना लगा रहे पेट्रोल पंप! 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
50000 सैलरी होने पर Defender से कितने दिन जा सकते हैं ऑफिस, जानें कितना है माइलेज?
50000 सैलरी होने पर Defender से कितने दिन जा सकते हैं ऑफिस, जानें कितना है माइलेज?
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ये इलेक्ट्रिक कारें बेहद किफायती ऑप्शन, 400 KM से ज्यादा रेंज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ये इलेक्ट्रिक कारें बेहद किफायती ऑप्शन, 400 KM से ज्यादा रेंज

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget