एक्सप्लोरर

क्या हैं ABS और EBD सेफ्टी फीचर्स? जानिए ये कार में कैसे करते हैं काम और क्या हैं इनके फायदे

भारत में हर चार मिनट में सड़क दुर्घटना से एक मौत होती है. ऐसे में अब यहां कार कंपनियां अपने कारों में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दे रही हैं. आज हम आपको इन्हीं में से कुछ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

दुनियाभर में एक्सीडेंट से होने वाली मौतों की 11 फीसदी मौतें भारत में होती हैं. यहां हर चार मिनट में सड़क दुर्घटना में कोई न कोई अपनी जान गंवाता है. इस साल जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख एक्सीडेंट होते हैं, इनमें से करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है. वहीं देश में बढ़ते एक्सीडेंट के मामलों को देखते हुए अब कार कंपनियां गाड़ियों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स दे रही हैं. गाड़ियों में ABS (Anti-lock Braking System)और EBD (Electronic brake force distribution) जैसे सेफ्टी फीचर्स आ रहे हैं. अगर आप भी इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं कि ये क्या हैं और कैसे काम करते हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे. 

क्या होता है ABS?
ABS को Anti-lock Braking System (एंटी लॉक ब्रेकिंग) के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जो कि अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन को फिसलने से बचाता है. साथ ही वाहन को कंट्रोल में रखता है. इसमें लगे वाल्व और स्पीड सेंसर की मदद से अचानक ब्रेक लगने पर वाहन के पहिए लॉक नहीं होते हैं और बिना स्किड किए कम दूरी में वाहन रुक जाता.

ABS गाड़ियों में कैसे काम करता है?
जिस वाहन में ABS (Anti-lock Braking System) लगा होता है, उस वाहन में जब अचानक ब्रेक लगते है तो उस वक्त ब्रेक आयल के प्रेशर से ब्रेक पैड पहिए के साथ जुड़ते हैं और उसकी स्पीड को धीमा कर देते हैं. स्पीड में वाहन के आगे अगर कुछ रूकावट पैदा होती है जिसकी वजह से गाड़ी को एकदम से रोकना पड़े तो ब्रेक पेडल को जोर से दबाया जाता है ताकि वाहन रुक जाए. लेकिन जब तेज स्पीड में एकदम से जोर से ब्रेक लगते हैं तो ब्रेक पैड व्हील के साथ चिपक जाते है और फिर शुरू होता है ABS का काम.

टायर्स नहीं होते जाम
अब जैसे ही ब्रेक पैड पहिए को जाम करने लगेंगे उसी समय स्पीड सेंसर पहिए की रफ्तार का सिग्नल ECU (Electronic Control Unit) में भेजता है और ECU हर पहिए की रफ्तार का आंकलन करके हर पहिए की रफ्तार के अनुसार हाइड्रोलिक यूनिट को सिग्नल भेजता है. ECU से सिग्नल मिलने पर हाइड्रोलिक सिस्टम अपना काम शुरू करने लगता है, हाइड्रोलिक सिस्टम, ECU से मिले हुए सिग्नल के अनुसार हर पहिए में उसकी स्पीड के अनुसार प्रेशर को कम या ज्यादा करता रहता है. जिसकी वजह से वाहन के पहिए जाम होने लगते हैं. हाइड्रोलिक सिस्टम थोड़ा ब्रेक प्रेशर को कम कर देता है, जिससे पहिए फिर से घूमने लगते हैं और फिर ब्रेक प्रेशर बढ़ा कर पहिए को रोकता है. खास बात यह है कि ये प्रक्रिया सेकंड में कई बार होती है जिसकी वजह से वाहन के पहिए जाम नहीं होते हैं.

क्या है EBD?
EBD को Electronic break force के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो वाहन गाड़ी की स्पीड और रोड़ की कंडीशन के हिसाब से ब्रेक अलग-अलग पहिए को अलग अलग ब्रेक फोर्स देता है. जब कभी एकदम से ब्रेक लगते हैं तो गाड़ी आगे की तरफ को दबती है और जब किसी मोड़ पर गाड़ी को मोड़ते हैं तो गाड़ी का वजन और उस पर बैठी सवारियों का भार एक तरह होता है.

गाड़ी नहीं होती स्लिप
जब कभी एकदम से ब्रेक लगाने पड़ते हैं तो ऐसी स्तिथि में बिना EBD की गाड़ियों के स्किड होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि EBD सिस्टम, वजन और रोड़ कंडीशन के अनुसार अलग अलग पहिए को अलग अलग ब्रेक फोर्स देता है जिसकी वजह से वाहन ऐसी परिस्थिति में भी कंट्रोल में रहता है और स्लिप नहीं होता. इससे ड्राइवर के साथ कोई एक्सीडेंट नहीं होता. ABS और EBD दोनों ही अलग-अलग सिस्टम हैं, लेकिन वाहन में ये दोनों ही एक साथ काम करते हैं. इसलिए इन दोनों का नाम भी हमेशा एक ही साथ लिया जाता है.

ABS और EBD के फायदे
अचानक बेक लगाने पर भी स्टेयरिंग कंट्रोल में रहता है.
हाई स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन के व्हील जाम नही होते.
ABS औरEBD सिस्टम तेज रफ्तार में या फिर किसी मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी स्लिप नहीं होती
ABS औरEBD सिस्टम ब्रेकिंग की दूरी को कम करते हैं, यानी कि वाहन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है.
जिन वाहनों में ABS औरEBD सिस्टम होता है वो नॉर्मल वाहनों की तुलना में अधिक सेफ होते हैं.

ये भी पढ़ें

Car Airbag Tips: कभी न करें ये 4 गलतियां, एक्सीडेंट के वक्त फंस सकता है कार का एयरबैग

Car Driving Tips: कार को रिवर्स लेने में आती है दिक्कत तो इन टिप्स में जानिए आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget