एक्सप्लोरर

Volkswagen Taigun: सस्ते में घर लाएं ये शानदार एसयूवी, फॉक्सवैगन दे रही है लाखों का डिस्स्काउंट

टाइगुन दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. 1.0-लीटर यूनिट 113 bhp और 178 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है.

Discount on Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन इंडिया अपनी टाइगुन पर लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है. यह डिस्काउंट केवल एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट जैसे बेस-स्पेक 1.0-लीटर कम्फर्टलाइन MT, 1.5-लीटर GT प्लस क्रोम DSG और 1.5-लीटर GT एज प्लस DSG वेरिएंट पर दिया जा रहा है.

टाइगुन पर वेरिएंट-वार डिस्काउंट 

टाइगुन के कम्फर्टलाइन 1.0-लीटर मैनुअल वेरिएंट पर 71,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5-लीटर जीटी प्लस क्रोम डीएसजी वेरिएंट पर 75,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी नई कीमत घटकर 18.69 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5 लीटर जीटी प्लस क्रोम डीएसजी (एक्सट्रा फीचर्स के साथ) वेरिएंट पर 1.05 लाख रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी कीमत 18.69 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5-लीटर जीटी एज प्लस डीएसजी (डीप ब्लैक पर्ल) वेरिएंट पर 74,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी नई कीमत घटकर 18.90 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5 लीटर जीटी एज प्लस डीएसजी (कार्बन स्टील ग्रे मैट) वेरिएंट पर 80,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5-लीटर जीटी प्लस डीएसजी (नए फीचर्स के साथ, डीप ब्लैक पर्ल) वेरिएंट पर 1.04 लाख रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी नई कीमत घटकर 18.90 लाख रुपये हो गई है.

टाइगुन के 1.5 लीटर जीटी प्लस डीएसजी (नए फीचर्स, कार्बन स्टील ग्रे मैट के साथ) वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये की छूट मिल रही है, जिससे अब इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये हो गई है.

क्या है नई कीमत?

बेस लेवल कम्फर्टलाइन 1.0 लीटर मैनुअल मॉडल अब 10.99 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो कि इसके पिछली कीमत 11.70 लाख रुपये से 71,000 रुपये कम है. वहीं, 1.5 लीटर GT Plus क्रोम DSG के दोनों वेरिएंट अब 18.69 लाख रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं, जो कि क्रमशः 75,000 रुपये और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स वाले वर्जन के लिए 1.05 लाख रुपये कम है. GT एज प्लस वेरिएंट की कीमत में भी कटौती की गई है, 1.5-लीटर जीटी प्लस डीएसजी अब डीप ब्लैक पर्ल और कार्बन स्टील ग्रे मैट दोनों वेरिएंट में 18.90 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जिनकी पिछली कीमत क्रमशः 19.64 लाख रुपये और 19.70 लाख रुपये थी. नए फीचर्स के साथ 1.5-लीटर GT प्लस DSG भी 18.90 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत में 1.10 लाख रुपये (कार्बन स्टील ग्रे मैट) और 1.04 लाख रुपये (डीप ब्लैक पर्ल) की कटौती की गई है.

इंजन और मुकाबला 

टाइगुन दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. 1.0-लीटर यूनिट 113 bhp और 178 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 148 bhp और 250 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DSG के साथ उपलब्ध है. बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक़, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर से होता है.

यह भी पढ़ें -

ईवी सेगमेंट में भी धूम मचाएगी मारुति, सामने आई पहली इलेक्ट्रिक कार की ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget