एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki eVX: ईवी सेगमेंट में भी धूम मचाएगी मारुति, सामने आई पहली इलेक्ट्रिक कार की ये डिटेल

नई मारुति eVX को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि मारुति ईवीएक्स में 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा.

Maruti Suzuki EVX Interior: मारुति सुजुकी भारत के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘eVX’ को तैयार कर रही है. इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई मौकों पर ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित किया गया है, इसे इस साल फरवरी में आयोजित भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी पेश किया गया था. इसके बाद, इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल ही में एक स्पाई तस्वीरों से आने वाली eVX एसयूवी के इंटीरियर का खुलासा हुआ है.

इंटीरियर और फीचर्स 

तस्वीरों में देखा गया है कि मारुति eVX में फ्री-अप स्टोरेज स्पेस और एक बड़े केबिन के साथ एक सामान्य इलेक्ट्रिक वाहन में मिलने वाली सभी खूबियां  होंगी. इसमें स्टोरेज के साथ फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, ड्राइव सिलेक्टर के लिए रोटरी नॉब, सेंटर आर्मरेस्ट, फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, मीडिया कंट्रोल के साथ नया डी-कट स्टीयरिंग व्हील और ब्लैक और ब्राउन सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी.

इसके अलावा, यह उम्मीद की जा रही है कि eVX में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ADAS सूट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

रेंज और मुकाबला 

नई मारुति eVX को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि मारुति ईवीएक्स में 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा. कंपनी इस मॉडल को 2025 में लॉन्च करेगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला अपकमिंग टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से होगा, जिन्हें भी कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. टाटा मोटर्स अपनी कर्व ईवी को अगले कुछ महीनों में देश में लॉन्च करेगी, जिसमें लगभग 500 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलने की उम्मीद है. वहीं, हुंडई क्रेटा ईवी को अगले साल मारुति eVX के लॉन्च के समय ही बाजार में लाए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

इन 5 बड़े बदलावों के साथ नये अवतार में आएगी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Upcoming 4 New SUVs: SUV बाजार में महिंद्रा का तूफान, आने वाली हैं 4 नई गाड़ियां
SUV बाजार में महिंद्रा का तूफान, आने वाली हैं 4 नई गाड़ियां
Japan E-Fuel Technology: हवा से पेट्रोल जैसा फ्यूल बना रहा जापान, किस तकनीक से किया ऐसा?
हवा से पेट्रोल जैसा फ्यूल बना रहा जापान, किस तकनीक से किया ऐसा?
Mercedes Benz AI Car Development: अब AI बनाएगी Mercedes की कारें, चीन को मिलेगी टक्कर
अब AI बनाएगी Mercedes की कारें, चीन को मिलेगी टक्कर
Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव
Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget