एक्सप्लोरर

Volkswagen T-Roc & Tiguan Allspace Review: जानें कौन सी बातें बनाती हैं इनको खास

T-Roc फोक्सवैगन सबसे ज्यादा चर्चित कारों में से एक है. वहीं Tiguan Allspace भी कुछ बेहद दिलचस्प फीचर्स रखती है.

आज हम बात करेंगे वोक्सवैगन T-Roc और 7-सिटर Tiguan Allspace की.  इन दोनों गाड़ियों में कुछ ऐसी चीजें हैं जो कि इन्हें बेहद खास बना देती हैं. इसमें कोई शक नहीं की लॉन्च T-Roc फॉक्सवैगन की सबसे ज्यादा चर्चित कारों में से एक है. आयात किए जाने के बावजूद, इसकी कीमत 20 लाख रुपये से कम रखी गई है, जो कि किफायती कही जा सकती है. लेकिन T-Roc पर पर गहराई से नजर डालने पर पता चलता है कि इसमें बहुत कुछ अलग है जो कि हम अक्सर नहीं देख पाते.

Volkswagen T-Roc & Tiguan Allspace Review: जानें कौन सी बातें बनाती हैं इनको खास

इस रेंज में मिल रही बाकी एसयूवी के मुकाबले T-Roc कुछ छोटी है लेकिन यह चौड़ी है और इसकी अपनी एक खास लुक है.  इसके बड़े पहिए और स्लोपिंग रियर, इसके लाउड कलर और पेंट फिनिश इसे एक बिल्कुल अलग लुक देते हैं. इसमें अच्छा कैबिन स्पेस मिलता है जो शायद इस रेंज की बाकी गाडि़यों में देखने को नहीं मिलता.

T-Roc में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 147 bhp का पावर और 240 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है. इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.

Volkswagen T-Roc & Tiguan Allspace Review: जानें कौन सी बातें बनाती हैं इनको खास

T-Roc में LED DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स), प्रोजेक्टर लेंस हेडलैम्प, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 8.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट, डुअल टोन अलॉय व्हील्ज और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं.  सुरक्षा के लिए T-Roc एसयूवी में 6-एयरबैगस, ABS, ESC, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

कुल मिलकार T-Roc हर किसी के लिए नहीं है ये उनके लिए है जो कुछ अलग चाहते हैं. इसमें जगह की कमी लगी लेकिन यह आपको एक लग्जरी अनुभव देगी.

बात करें Tiguan AllSpace  की तो इसके ज्यादातर हिस्सों की स्टाइलिंग और लुक मौजूदा करीब-करीब मॉडल Tiguan के जैसी ही है. हालांकि इसकी लंबाई Tiguan से थोड़ी ज्यादा है.

Volkswagen T-Roc & Tiguan Allspace Review: जानें कौन सी बातें बनाती हैं इनको खास

इसका लुक काफी बोल्ड है. इसमें नई LED लाइट्स, आकर्षक DRL दी गई हैं. इसके ग्रिल में भी कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है. इस कार में डुअल-टोन 17-इंज अलॉय व्हील्स हैं. इसमें एक बड़ा चमकदार स्पॉयलर भी है.

इसके इंटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी कार का केबिन काफी आलीशान है और इसमें बहुत स्पेस मिलता है. टिगुआन ऑलस्पेस में बहुत बड़ा बूट स्पेस मिलता है .

Volkswagen T-Roc & Tiguan Allspace Review: जानें कौन सी बातें बनाती हैं इनको खास

Tiguan AllSpace SUV में BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन है. Volkswagen Tiguan All-Space में सिर्फ पेट्रोल इंजन है, इसलिए इस मॉडल में टर्बोचार्ज्ड 2-लीटर TSI इंजन दिया गया है. यह इंजन 190 hp का पीक पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी की इस नई एसयूवी में 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा, जिसमें  7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट ट्रांसमिशन है.

करीब 33 लाख रुपये की कीमत पर Allspace किसी एवरेज SUV खरीददार के लिए नहीं है. वहीं इसमें डीजल इंजन का न होना भी अखरता है. Tiguan AllSpace की क्वालिटी, स्पेस, इंजन, और सस्पेंशन शानदार है. यह होंडा CR-V और किसी भी सोफ्ट रोडर का अच्छा विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना संकट: DTC और क्लस्टर बसों में इस्तेमाल होगा कॉन्टैक्टलेस ई-टिकटिंग ऐप ‘चार्टर’, दूसरे चरण का ट्रायल पूरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget