एक्सप्लोरर

VinFast VF7 First Drive: स्टाइल, रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ एंट्री की तैयारी कर रही विनफास्ट VF7, जानें कितनी होगी कीमत?

Vinfast VF7 Review: विनफास्ट VF7 एक स्टाइलिश, प्रीमियम और बेहतर स्पेस वाला इलेक्ट्रिक SUV है, जो भारत में जल्द दस्तक देने वाली है. आइए इसके फीचर्स, रेंज, ड्राइविंग एक्सपीरियंस के बारे में जानते हैं.

Vinfast VF7 First Drive Review: एसयूवी सेगमेंट में भीड़ से अलग नजर आना जरूरी है, और विनफास्ट VF7 इस दिशा में मजबूत दावेदार बनकर उभरती है. वियतनामी ऑटो कंपनी विनफास्ट भारत में अपनी पहली पेशकश के रूप में VF6 और VF7 ला रही है. इनमें VF7 एक प्रीमियम SUV के तौर पर पेश की जाएगी.

एबीपी न्यूज की टीम ने वियतनाम स्थित विनफास्ट प्लांट में इस SUV को रिव्यू किया. हालांकि यह फुल रिव्यू नहीं, बल्कि शुरुआती अनुभव है. काले रंग में VF7 का लुक बेहद शार्प और स्पोर्टी दिखती है. इसकी स्टाइलिंग यूरोपियन SUV से मेल खाती है.

कैसा है डिजाइन?

इसका डिजाइन ‘कैब-फॉरवर्ड’ है, जिसमें स्लिम एलईडी लाइट्स और एजदार बॉडीलाइन मिलती है. VF7 की लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है और इसका व्हीलबेस 2840 मिमी है, जो इसे अपने सेगमेंट की अन्य SUV जैसे Hyundai Tucson या Jeep Compass से बड़ा बनाता है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस190 मिमी है, लेकिन भारत के लिए इसे और बढ़ाया जाएगा, जिससे यह इंडियन रोड्स के लिए बेहतर बन सके.

VinFast VF7 First Drive: स्टाइल, रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ एंट्री की तैयारी कर रही विनफास्ट VF7, जानें कितनी होगी कीमत?

इंटीरियर और स्पेस

VF7 का इंटीरियर और स्पेस प्रीमियम और कंफर्टेबल एक्सपीरियंस करता है. इसमें 12.9-इंच की टचस्क्रीन है जो ड्राइवर की ओर झुकी हुई है, जिससे इसे ऑपरेट करना आसान हो जाता है. सॉफ्ट टच मटेरियल्स और वीगन लेदर इसे एक लक्जरी फील देते हैं. फ्लैट फ्लोर डिजाइन के कारण रियर सीट पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसके साथ डिजिटल हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन AC और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. हालांकि यह वर्जन भारत के लिए अंतिम नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल मॉडल को देखते हुए संभावना है कि इसमें ADAS और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे.

बैटरी और रेंज

बैटरी और रेंज की बात करें तो VF7 में 70.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है. यह दो वेरिएंट्स (VF7 Plus (फ्रंट-व्हील ड्राइव) और VF7 Plus AWD (ऑल-व्हील ड्राइव)) में आएगा. इसमें 7.2 kW का ऑनबोर्ड चार्जर, ड्राइव मोड्स और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं. इसकी अनुमानित रेंज लगभग 450 किलोमीटर हो सकती है. AWD वर्जन बेहतर एक्सेलेरेशन और हैंडलिंग देता है. VF7 का स्टीयरिंग व्हील छोटा और कॉम्पैक्ट है, जिससे ड्राइविंग के दौरान स्पोर्टी फील आती है.

ड्राइविंग एक्सपीरियंस 

ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में VF7 ने हमें एक यूरोपीय टच का अनुभव दिया. सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सख्त है, लेकिन यह कॉर्नरिंग के दौरान बेहतरीन ग्रिप देता है. पावर डिलीवरी तेज़ होने के बावजूद रैखिक है और थ्रॉटल रिस्पॉन्स स्मूद और प्रेडिक्टेबल है. इस वजह से VF7 भारत की पारंपरिक SUVs से अलग महसूस होती है और यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है जो कुछ नया तलाश कर रहे हैं.

कीमत और भारत में भविष्य की बात करें तो VF7 की सफलता तीन मुख्य बातों पर निर्भर करेगी. सबसे पहले, इसकी कीमत अगर 30 लाख के आसपास रखी जाती है तो यह EV सेगमेंट में एक मजबूत प्रीमियम विकल्प हो सकता है. दूसरा, एक विश्वसनीय डीलर और सर्विस नेटवर्क का होना जरूरी होगा ताकि ग्राहक को बिक्री के बाद सर्विस मिल सके. तीसरा, यदि कंपनी भारत में ही इसका असेंबली या निर्माण करती है, तो इससे इसकी कीमत और सर्विसिंग दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही Hyundai Bayon SUV, क्या होंगे फीचर्स और इंजन की ताकत? जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget