एक्सप्लोरर

IIT की टेक्नोलॉजी से बनी है ये दमदार कार, इस दिन भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

ये कार भारत में जल्द लॉन्च होगी. इस SUV के डिजाइन और एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने में IIT कानपुर की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं.

फ्रेंच कार कंपनी Renault अपनी पॉपुलर SUV Duster को भारत में फिर से लॉन्च करने जा रही है. कुछ साल पहले इस कार को भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब कंपनी इसे नए और बेहतर अवतार में वापस ला रही है. खास बात ये है कि नई Renault Duster को डिजाइन और डेवलप करने में IIT कानपुर की अहम भूमिका रही है. लॉन्च होने के बाद यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है.

  • कंपनी के अनुसार नई डस्टर को तैयार करने के लिए Renault की टीम ने IIT कानपुर के साथ मिलकर काम किया. यहां मौजूद मॉडर्न नेशनल विंड टनल फैसिलिटी (NWTF) का इस्तेमाल किया गया, जहां कार की एयरोडायनामिक्स की जांच की गई. इस टेस्ट के जरिए यह देखा गया कि हवा कार पर कैसे असर डालती है और कार के अंदर आने वाली हवा की आवाज को कैसे कम किया जा सकता है.

कार के इंटीरियर को बनाया ज्यादा आरामदायक

  • Renault इंडिया का कहना है कि नई मिड-साइज SUV Duster में आर्टिक्यूलेशन इंडेक्स (AI) 73 प्रतिशत है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है. कार के अंदर बैठने वाले लोगों को बाहर की आवाज और कंपन बहुत कम महसूस होगा. यानी कार के केबिन में बैठकर लोग आराम से बातचीत कर पाएंगे. कंपनी नई Renault Duster को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

ग्लोबल मॉडल से अलग होगी भारतीय Duster

  • नई Renault Duster को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने कई कंप्यूटर बेस्ड इंजीनियरिंग टूल्स का भी इस्तेमाल किया. इससे कार का ड्रैग कोएफिशिएंट लगभग 13 प्रतिशत कम हुआ है, यानी हवा का दबाव कार पर कम पड़ेगा. कंपनी के अनुसार भारत में बनने वाली नई Duster ग्लोबल मॉडल से थोड़ी अलग होगी. यह लगभग 50 मिमी ज्यादा ऊंची होगी और इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और ऊंचा केबिन भी मिलेगा, जिससे यह भारतीय ग्राहकों के लिए ज्यादा आरामदायक होगी.

ये भी पढ़ें: SUV बाजार में बड़ा धमाका! नई Duster से Nissan Tekton तक, जल्द आ रही हैं ये 5 नई कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget