एक्सप्लोरर

Upcoming SUV Cars: SUV सेगमेंट में होगा कड़ा मुकाबला, Maruti लाने वाली है 3 दमदार SUV

ऑटोमोबाइल सेक्टर में SUV सेगमेंट की कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब Maruti Suzuki 3 नई SUV कार लॉन्च करने की तैयारी में है. इसमें विटारा ब्रेजा का नया सेकेंड जेनरेशन मॉडल भी शामिल है.

Upcoming SUV Car: भारत में SUV सेगमेंट की कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मेट्रो सिटीज से लकर छोटे शहरों में लोग इन कारों को काफी पंसद कर रहे हैं. एसयूवी कारों की बढ़ती डिमांड के पीछे वजह है इनका दमदार और स्पोर्टी लुक. इन कारों में आपको ज्यादा बूट स्पेस और माइलेज भी मिलता है. खराब रास्तों पर भी एसयूवी कार अच्छा एक्सपीरिएंस देती हैं. अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ते कम्पटीशन को देखते हुए देश की नंबर वन कार कंपनी Maruti Suzuki भी इस सेग्मेंट में अपना दम दिखाने को तैयार है. मारुति सुज़ुकी आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में अपने 3 नए मॉडलों पेश करने की तैयारी में है. आपको बता दें कि इन नई एसयूवी के अलावा कंपनी कई मॉडल्स का फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश करेगी. जानते हैं Maruti Suzuki की नई SUV कौन सी होंगी. 

Maruti Suzuki Jimny- मारुति ने साल 2020 ऑटो एक्सपो में इस कार को पेश किया था. ऐसे में काफी लंबे समय से Jimny SUV का इंतजार किया जा रहा है. मारुति सुजुकी जिम्नी के थ्री डोर वर्जन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. जिसे अन्य देशों में एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक कंपनी इसके 5-डोर लांग व्हील बेस मॉडल पर काम कर रही है जिसे 2022 से पहले भारत में पेश किया जा सकता है. मारुति की इस नई और दमदार एसयूवी में 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है. बात करें इसके फीचर्स की तो सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, लेन एसिस्ट सिस्टम ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Maruti Toyota Joint SUV- आने वाले दिनों में आपको मारुति सुजुकी और टोयोटा की शानदार मिड साइज एसयूवी देखने को मिलेगी. हालांकि अभी इस अपकमिंग एसयूवी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में ये कार Hyundai Creta को टक्कर देगी. इस नई एसयूवी को टोयोटा के DNGA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. बता दें कि सुजुकी और टोयोटा के बीच एग्रीमेंट हुआ है, जिसमें दोनों कंपनियां एक दूसरे के साथ अपनी टेक्नोलॉजी और व्हीकल प्लेटफॉर्म शेयर करेंगी. 

Maruti Suzuki Brezza- मारुति ने अपनी मशहूर एसयूवी विटारा ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल 2020 में लॉन्च किया था. अब खबर है कि कंपनी इसका सेकेंड जेनरेशन मॉडल भी लॉन्च करेगी. फिलहाल इस पर काम किया जा रहा है. इस साल के आखिर तक या 2022 के शुरुआत में इसे बाजार में उतारा जा सकता है. फिलहाल कंपनी की ओर से ऐसी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि ब्रेजा के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने अर्टिगा को भी इसी पर तैयार किया था. कंपनी नई विटारा ब्रेजा में 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करेगी. जिसके बाद इसकी परफॉर्मेंस और भी दमदार होगी.

ये भी पढ़ें: लग्जरी फीचर्स और माइलेज में दमदार, ये हैं टॉप पांच सस्ती सेडान कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget