एक्सप्लोरर

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही ये 3 मिड-साइज SUV, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगी शामिल, जानें क्या होगी कीमत

Upcoming Mid-size SUVs: भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड हमेशा से रही है. अगर आप 2025-2026 में नई मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये अपकमिंग SUV आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं.

Upcoming Mid-size SUVs: भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट लगातार पॉपुलर होता जा रहा है. खासकर शहरों और हाईवे पर आरामदायक ड्राइविंग के लिए यह कारें एकदम सही मानी जाती हैं. हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हायराइडर और महिंद्रा XUV700 जैसी SUV पहले ही इस सेगमेंट में अपना नाम कमा चुकी हैं.

अब 2025-2026 के बीच भारत में तीन और शानदार मिड-साइज SUV एंट्री करने वाली हैं, जिनमें एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल है. आइए इन तीनों गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. मारुति सुजुकी ई विटारा 

मारुति सुजुकी ई विटारा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV होगी, जिसे सितंबर 2025 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह SUV मारुति के नए इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म हार्टेक्ट-ई पर आधारित होगी. इसमें दो बैटरी विकल्प दिए जाएंगे-एक 61.1kWh की बैटरी और दूसरी 48.9kWh की बैटरी. बड़ी बैटरी से एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा किया गया है. साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी हो सकती है. यह कार खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.

2. महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में 2026 तक लॉन्च की जा सकती है. यह महिंद्रा की पॉपुलर SUV XUV700 का नया अवतार होगा. इस फेसलिफ्ट वर्जन में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. डिजाइन के मामले में इसमें नई ग्रिल, हेडलाइट और टेललाइट जैसे अपग्रेड होंगे. साथ ही, इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य टेक्नोलॉजी फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. हालांकि, इसके इंजन या पावरट्रेन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यह SUV उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त रहेगी जो स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स से लैस गाड़ी की तलाश में हैं.

3. Nissan new mid-size SUV

निसान की नई मिड-साइज SUV पर कंपनी फिलहाल काम कर रही है और इसके जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV रेनॉल्ट ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. इसकी लॉन्चिंग इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक की जा सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह SUV शानदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आ सकती है, और यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो परफॉर्मेंस के साथ क्वालिटी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें; मार्केट में जल्द दस्तक देगी इस कंपनी की ये 3 SUV, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल भी है शामिल,जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget