एक्सप्लोरर

Upcoming CNG Bike: घरेलू बाजार में जल्द आ सकती है सीएनजी बाइक, नई शुरुआत की अगुआ बन सकती है बजाज!

भारत में आने वाली इस सीएनजी बाइक की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है, लेकिन इसकी कम रनिंग कॉस्ट इसे छोटे-छोटे काम-धंदे वाले लोगों (डिलीवरी आदि) के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है.

Upcoming CNG Bike in India: पेट्रोल की तुलना में ऊंचीं कीमत होने के बाद भी भारत में सीएनजी गाड़ियों की डिमांड में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसकी सीधी वजह पेट्रोल डीजल के मुकाबले इसका बेहतर माइलेज है. साथ ही इसकी रनिंग कॉस्ट पेट्रोल डीजल के मुकाबले काफी कम है.

पिछले कुछ सालों में कमर्शियल सीएनजी वाहन निर्माताओं ने अपनी जरुरत के मुताबिक, सीएनजी टेक्नोलॉजी डेवेलप की है. जिसके चलते इनकी रनिंग कॉस्ट में कमी आयी है और यही इनके पॉपुलर होने की वजह भी है. हालांकि, ये टेक्नोलॉजी आधिकारिक तौर पर टू व्हीलर सेगमेंट तक अपनी पहुंच नहीं बना पायी है. जबकि आफ्टर मार्केट कुछ ऑप्शन उपलब्ध हैं. लेकिन किसी बड़े ब्रांड की एंट्री नहीं हुई है.

Drivespeek.com में छपी एक खबर के मुताबिक, बजाज चुपचाप सीएनजी इंजन वाली बाइक पर काम कर रहा है. जिसके कुछ प्रोटोटाइप भी तैयार कर लिए गए हैं जो डेवलपमेंट की आखिरी स्टेज पर हैं. E101 कोडनाम वाली बाइक के अगले 6 महीने में सड़क पर दिखने की उम्मीद जताई जा रही है. ये बाइक 110cc इंजन के साथ देखने को मिल सकती है. पहले कंपनी का प्लान 1-1.2 लाख यूनिट्स हर साल बनाने का था, जिसमें बदलाव कर 2 लाख यूनिट्स हर साल बनाने के हो गया है. पहले कंपनी इनकी मैन्युफैक्चरिंग अपने औरंगाबाद यूनिट में करना चाहती थी, लेकिन ज्यादा प्रोडक्शन को ध्यान में रखते हुए, अब इसका उत्पादन पंत नगर में भी कर सकती है.

बजाज अपनी इस सीएनजी बाइक का नाम प्लेटिना रखने पर विचार कर रही है, साथ ही ये भी उम्मीद की जा रही है, कि बाइक का सीएनजी वेरिएंट 100 किमी से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है. जिसके चलते ये बाइक देश में सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक बन जाएगी.

भारत में आने वाली इस सीएनजी बाइक की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है, लेकिन इसकी कम रनिंग कॉस्ट इसे छोटे-छोटे काम-धंदे वाले लोगों (डिलीवरी आदि) के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजाज की ये सीएनजी बाइक 100-110cc सेगमेंट पर हावी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bike Taxi in Delhi: दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को हरी झंडी, पेट्रोल के लिए रेड सिग्नल बरकरार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget