एक्सप्लोरर

Upcoming Cars in August 2024: पैसों का कर लीजिए इंतजाम, अगस्त में एंट्री मारने जा रहीं ये गाड़ियां, महिंद्रा थार भी शामिल

अगस्त 2024 में भारतीय मार्केट में कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली है. इसमें महिंद्रा थार रोक्स भी शामिल है जिसे 15 अगस्त को देश में लॉन्च किया जाएगा.

Upcoming Cars in August 2024: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अगले महीने यानी अगस्त 2024 में कई शानदार गाड़ियों की एंट्री होने वाली है. इसमें महिंद्रा थार भी शामिल है. इसके अलावा इन गाड़ियों में दमदार पावरट्रेन के साथ कई शानदार फीचर्स भी देखने को मिल जाएगा. ऐसे में अगर आप भी कोई नई कार खरीदना चाहते हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए कई ऑप्शन लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं कौन सी गाड़ियां होने वाली हैं लॉन्च.

महिंद्रा थार रोक्स (Mahindra Thar Roxx)

महिंद्रा ऑटो जल्द ही देश में 5 डोर थार रोक्स को लॉन्च करने वाली है. जानकारी के अनुसार इस एसयूवी को 15 अगस्त को बाजार में उतारा जाएगा. वहीं आगामी नई थार रोक्स में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ एक 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन जैसे तीन विकल्प मिल जाएंगे.


Upcoming Cars in August 2024: पैसों का कर लीजिए इंतजाम, अगस्त में एंट्री मारने जा रहीं ये गाड़ियां, महिंद्रा थार भी शामिल

साथ ही इस कार में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और पैनॉर्मिस सनरूफ के साथ एडीएएस सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. वहीं इस एसयूवी को कंपनी 15 से 20 लाख रुपये तक की रेंज में बाजार में उतार सकती है.

टाटा कर्व (Tata Curvv)

टाटा मोटर्स अपनी बहुप्रतिक्षित कार कर्व को देश में 7 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स अपनी पहले टाटा कर्व ईवी को लॉन्च करेगी. इसके बाद इस कार का आईसीई वेरिएंट उतारा जाएगा. साथ ही इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 55 किलोवाट का बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी मदद से यह कार एक बार फुल चार्ज पर करीब 500 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी.


Upcoming Cars in August 2024: पैसों का कर लीजिए इंतजाम, अगस्त में एंट्री मारने जा रहीं ये गाड़ियां, महिंद्रा थार भी शामिल

इसके अलावा टाटा कर्व आईसीई वेरिएंट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और एक 1.2 लीटर का GDI पेट्रोल के साथ एक 1.5 लीटर का डीजल इंजन प्रदान कराया जाएगा. वहीं टाटा कर्व ईवी को 18 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में उतारा जा सकता है. दूसरी तरफ पैट्रोल और डीजल वेरिएंट को करीब 11 लाख रुपये तक की कीमत में उतारा जा सकता है.

सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt)

सिट्रोएन इंडिया ने हालही में अपनी नई एसयूवी बेसाल्ट की तस्वीरें पेश की हैं. इस कार को कंपनी 2 अगस्त को देश में लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा इस कार का लुक सी3 एयरक्रॉस जैसा होने वाला है. वहीं इस कार की बुकिंग भी देश के चुनिंदा डीलरशिप पर शुरु हो गई है. साथ ही इस कार में 1.2 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.


Upcoming Cars in August 2024: पैसों का कर लीजिए इंतजाम, अगस्त में एंट्री मारने जा रहीं ये गाड़ियां, महिंद्रा थार भी शामिल

फीचर्स के रूप में सिट्रोएन बेसाल्ट में 10.2 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया जाएगा. साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और 6 एयरबैग भी मिल सकते हैं. इस आगामी एसयूवी को कंपनी 11 लाख रुपये तक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है.

यह भी पढ़ें: Daily Use Scooters: कम कीमत में ज्यादा फीचर्स, ये हैं डेली यूज के लिए आने वाले धांसू स्कूटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget