एक्सप्लोरर

Toyota Vitz: पेश हुई टोयोटा की नई हैचबैक कार Vitz, मारुति की सेलेरियो पर है आधारित 

नई टोयोटा विट्ज का डिजाइन फिलहाल भारत में बिक रही मौजूदा जेनरेशन सेलेरियो जैसा है. इसमें केवल विट्ज़ की बैजिंग और टोयोटा के लोगो का ही फर्क है.

Toyota Kirloskar: जापानी वाहन निर्माता कंपनियों टोयोटा-सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर ने  भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित कई चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने प्रोडक्ट्स की एक लंबी रेंज पेश की है. जिसमें से सबसे नया मॉडल दक्षिण अफ्रीका में पेश की गई टोयोटा विट्ज़ हैचबैक कार है. यह कार मुख्य रूप से फिलहाल भारतीय बाजार में बिक रही मारुति सेलेरियो का री-बैज वर्जन है. यह नई कार दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में Agya हैचबैक की जगह लाई जाएगी.

कैसा है टोयोटा विट्ज़ का डिजाइन

नई टोयोटा विट्ज का डिजाइन फिलहाल भारत में बिक रही मौजूदा जेनरेशन सेलेरियो जैसा है. इसमें केवल विट्ज़ की बैजिंग और टोयोटा के लोगो का ही फर्क है. हालांकि इसके इंटीरियर की तस्वीरें देखने को नहीं मिली हैं. लेकिन उसके भी मारुति सेलेरियो जैसा ही रहने की संभावना है और इसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन इसकेे इंटिरियर के कलर और स्टीयरिंग व्हील में कुछ बदलाव संभव हैं. 

इंजन

टोयोटा के इस हैचबैक में पॉवर के लिए एक  1.0-लीटर K10C, 3-सिलेंडर डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो डुअल VVT और आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ सेलेरियो में मिलता है. इस इंजन में 65.7bhp की पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करने की क्षमता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी यूनिट का विकल्प मिलेगा. सेलेरियो देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है. इसके   मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट में 25.23kmpl और AMT वैरिएंट में 26.68kmpl की ARAI प्रमाणित माइलेज मिलती है. 

फीचर्स

टोयोटा विट्ज में सेलेरियो के समान 313-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. इस कार में फीचर्स के तौर पर स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, एएमटी के साथ हाइल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम मिलता है.

भारत में आएगी रूमियन

Toyota किर्लोस्कर मोटर दक्षिण अफ़्रीकी बाज़ार में मारुति सुजुकी की एर्टिगा पर आधारित अपनी Rumion MPV की पहले ही बिक्री कर रही है. जो इसी साल भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने वाली है. टोयोटा इसी साल मारुति सुजुकी की नई फ्रोंक्स का अपना रिबैज वर्जन लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें :- शुरू हुई नई इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग, टोयोटा ने जारी किया पहला लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget