एक्सप्लोरर

Toyota Innova Crysta: शुरू हुई नई इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग, टोयोटा ने जारी किया पहला लुक

इस MPV के अपडेटेड मॉडल को G, GX, VX और ZX जैसे चार ट्रिम्स में लाया जाएगा. इसमें 2.4L डीजल इंजन मिलेगा. जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा.

New Generation Innova Crysta: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपनी अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक 50,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं. इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने नई 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के पहले ऑफिशियल तस्वीर को भी जारी कर दिया है, जिसमें इसके फ्रंट डिजाइन के डिटेल्स का पता चलता है. आइए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत.

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डिजाइन 

इस एमपीवी के फेसलिफ्टेड वर्जन में क्रोम आउटलाइन के साथ नए डिजाइन की ग्रिल दी गई है, जबकि हेडलैंप क्लस्टर को समान रखते हुए इसमें क्रोम के साथ नई फॉग लैंप असेंबली दी गई है. फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में भी बदलाव किया गया है. यह कार सिल्वर, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल, एटिट्यूड ब्लैक, सुपरव्हाइट और अवंत ग्रेड ब्रोंज़ जैसे पांच रंगों में उपलब्ध होगी.  

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल इंजन

इस MPV के अपडेटेड मॉडल को G, GX, VX और ZX जैसे चार ट्रिम्स में लाया जाएगा. इसमें 2.4L डीजल इंजन मिलेगा. जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. यह इंजन 148bhp की पावर और 343 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें कोई पेट्रोल इंजन या ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा.  ZX वैरिएंट केवल 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगा, लेकिन अन्य ट्रिम्स में 7 और 8-सीट लेआउट का विकल्प मिलेगा.  

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फीचर्स

नई इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट में फीचर्स के तौर पर Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करने वाला एक स्मार्ट प्लेकास्ट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक TFT MID देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें स्मार्ट एंट्री सिस्टम, सीट बैक टेबल, 8-तरह से पावर एडजस्ट ड्राइवर सीट, लेदर सीट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ रियर ऑटो एसी, वन टच टम्बल सेकेंड रो सीट्स और एंबियंट इल्यूमिनेशन दिए जाएंगे. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में  7 एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने बढ़ाई XUV 700 की कीमतें, यहां देखें हर वेरिएंट की नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget