एक्सप्लोरर

फुल टैंक में चलती है 1200 KM, अब इतने डिस्काउंट पर मिल रही Urban Cruiser Hyryder, जानें राइवल्स

Toyota Urban Cruiser Hyryder: इस कार में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, पहला 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, दूसरा 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और तीसरा 1.5 लीटर CNG इंजन मौजूद है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder एक मिड-साइज SUV है, जो अपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, अच्छे माइलेज और मॉडर्न फीचर्स के चलते भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है. अब कंपनी ने मार्च 2026 में इस गाड़ी के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है. इस महीने खरीदने पर गाड़ी पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं. आप 31 मार्च 2026 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. आइए इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और राइवल्स के बारे में जानते हैं. 

Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि इसके CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत अलग-अलग है. अलग-अलग राज्यों में टैक्स और बीमा के कारण ऑन-रोड कीमत थोड़ी अलग हो सकती है. यह SUV बिक्री के मामले में भी बेहतर है. 

Urban Cruiser Hyryder का पावरट्रेन

इस कार में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, पहला 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, दूसरा 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और तीसरा 1.5 लीटर CNG इंजन मौजूद है. माइलेज की बात करें तो माइल्ड-हाइब्रिड  19.39 से 21.12 किमी/लीटर, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड  27.97 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 26.6 किमी/किलोग्राम तक माइलेज देता है. कंपनी के मुताबिक, फुल टैंक में चलाने पर यह SUV करीब 1200 किलोमीटर तक चल सकती है, इसलिए यह माइलेज के मामले में काफी किफायती मानी जाती है. 

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?

इस SUV में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, USB पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे कार का इंटीरियर काफी प्रीमियम लगता है.

सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलता है, जिससे यह फैमिली के लिए सेफ SUV बन जाती है.

इसकी राइवल गाड़ियों में Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियां हैं.

यह भी पढ़ें:-

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ा क्रेज, बिक्री में 44% आया उछाल, जानें Tata और Mahindra का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget