एक्सप्लोरर

Car Comparison: जानिए टोयोटा रुमियन है मारुति अर्टिगा से कितनी अलग, देखिए फुल कंपेरिजन 

रुमियन और अर्टिगा दोनों ही पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध हैं. दोनों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 102bhp पॉवर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Toyota Rumion vs Maruti Suzuki Ertiga: टोयोटा ने हाल ही में रुमियन एमपीवी को लॉन्च किया है. इस बैज-इंजीनियर्ड अर्टिगा-बेस्ड एमपीवी की एक्स-शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है. इसकी बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 8 सितंबर से शुरू होगी. आइए आज हम मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा रुमियन की तुलना करके देखते हैं. 

वेरिएंट और कीमत

नई रुमियन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है - वी, जी और एस. वी और एस ट्रिम मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों विकल्प में उपलब्ध हैं. जबकि एस को केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीएनजी में भी पेश किया गया है. वहीं अर्टिगा चार ट्रिम्स- LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में उपलब्ध है. एलएक्सआई ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. अर्टिगा दो CNG वेरिएंट VXi और ZXi में उपलब्ध है.

रुमियन की एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये से 13.68 लाख रुपये के बीच है. इसके मैनुअल ट्रांसमिशन रेंज की कीमत 10.29 लाख रुपये से 12.18 लाख रुपये के बीच है. इसमें दो ट्रिम हैं, जिसमें एस ऑटोमेटिक की कीमत 11.89 लाख रुपये और वी ऑटोमेटिक की कीमत 13.68 लाख रुपये है. जबकि सीएनजी वर्जन की कीमत 11.24 लाख रुपये है. वहीं अर्टिगा की कीमत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.08 लाख रुपये तक जाती है. मैनुअल रेंज की एक्स शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये से 11.58 लाख रुपये के बीच है. जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 11.28 लाख रुपये से शुरू होकर 13.08 लाख रुपये तक जाती है. अर्टिगा दो सीएनजी ट्रिम्स में उपलब्ध है, वीएक्सआई सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये और जेडएक्सआई सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 11.83 लाख रुपये है.

Car Comparison: जानिए टोयोटा रुमियन है मारुति अर्टिगा से कितनी अलग, देखिए फुल कंपेरिजन 

एक्सटीरियर कंपेरिजन 

टोयोटा ने रुमियन को मारुति सुजुकी अर्टिगा से अलग बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए हैं. रुमियन एक ऑल-ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल के साथ आई है, जबकि अर्टिगा में एक ऑल-क्रोम फिनिश नोज़ है. दोनों गाड़ियों के फ्रंट बंपर एक जैसे ही हैं, हालांकि टोयोटा के एयर डैम पर क्रोम गार्निशिंग दी गई है. दोनों एमपीवी में डुअल-टोन 15-इंच अलॉय व्हील के साथ एक समान साइड प्रोफाइल है.

पहले चर्चा थी कि रुमियन में डार्क कलर का केबिन मिलेगा, लेकिन टोयोटा ने डैशबोर्ड पर वुड फिनिश पैनल के साथ अर्टिगा के बेज इंटीरियर को जारी रखा है. बेहतर कूलिंग के लिए दोनों एमपीवी में सेकेंड रो में रूफ पर एसी वेंट दिए गए हैं. जिसमें थ्री-स्पीड कंट्रोल दिए गए हैं. इन 7- सीटर में सेकेंड रो में 60:40 स्प्लिट सीट्स, जबकि थर्ड रो में 50:50 स्प्लिट सीट्स के रिक्लाइन फीचर भी मिलता है. सेकंड रो में भी रिक्लाइन और स्लाइड का विकल्प भी मिलता है.

Car Comparison: जानिए टोयोटा रुमियन है मारुति अर्टिगा से कितनी अलग, देखिए फुल कंपेरिजन 

फीचर्स कंपेरिजन

फीचर्स की बात करें तो रुमियन और अर्टिगा दोनों में टोयोटा आई-कनेक्ट और सुजुकी कनेक्ट जैसे टेलीमैटिक्स सुइट्स दिए गए हैं और इनमें 55 से अधिक फीचर्स मिलते हैं. रुमियन और अर्टिगा के टॉप वेरिएंट में अर्कामीज के सराउंड सिस्टम के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और दो ट्वीटर और चार एयरबैग सहित 6-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलते हैं. दोनों में ही ईबीडी और ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल मल्टीपल यूएसबी पोर्ट और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ एबीएस मिलता है. 

इंजन कंपेरिजन 

रुमियन और अर्टिगा दोनों ही पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध हैं. दोनों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 102bhp पॉवर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है. सीएनजी में केवल मैनुअल का विकल्प दिया गया है. सीएनजी पर यह कार 87bhp पॉवर और 121.5Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. ऑटोमेटिक, मैनुअल और सीएनजी में क्रमशः 21.11 किमी/लीटर, 20.51 किमी/लीटर और 26.11 किमी/किलोग्राम का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- खत्म हुआ इंतजार, धूम मचाने आ गई करिज्मा एक्सएमआर, देखें कीमत से लेकर खासियत तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget