एक्सप्लोरर

2023 Hero Karizma: खत्म हुआ इंतजार, धूम मचाने आ गई करिज्मा एक्सएमआर, देखें कीमत से लेकर खासियत तक

अगर मुकाबले की बात करें तो हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ250 और यामाहा आर15 वी4 जैसी बाइकों से होगा.

2023 Hero Karizma XMR launched: दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी अपडेटेड 2023 करिज्मा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 1.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो कि इंट्रोडक्ट्री प्राइस है. बाद इसकी कीमतों में कम से कम 10,000 रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

अगर आप भी अपने घर नई Karizma XMR को लाना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से 3,000 रुपये की टोकन राशि के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं. यह स्पोर्ट्स बाइक सिंगल फुल-लोडेड वेरिएंट में उतारी गई है, जिसमें तीन कलर ऑप्शन - फैंटम ब्लैक, आइकॉनिक येलो और मैट रेड मिलते हैं.

2023 हीरो करिज्मा इंजन और फीचर्स

2023 हीरो करिज्मा में लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 210cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 9,250rpm पर 25.5bhp और 7,250rpm पर 20.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा. यह इंजन नए 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. हीरो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर माइलेज के आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह लगभग 32 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी. 2023 हीरो करिज्मा की टॉप स्पीड140 किमी प्रति घंटे की है.

फीचर्स की बात करें तो न्यू जनरेशन करिज्मा में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एक स्लिप और असिस्ट क्लच, एक एडजस्टेबल विंडशील्ड और हीरो की इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक एक्ससेंस जैसे फीचर्स से लैस है.

Karizma XMR शार्प दिखती है और डिजाइन की बात करें तो पुरानी वाली करिज्मा के संकेत मिलते हैं, लेकिन अब यह एक स्पोर्टी होने के साथ-साथ एडजस्टेबल विंडस्क्रीन से लैस है जो सेगमेंट में पहली बार है. करिज्मा एक्सएमआर में स्प्लिट सीट सेट-अप मिलता है साथ ही इसमें डुअल-चैनल एबीएस के साथ रियर डिस्क दिया गया है.

 किससे होगा मुकाबला?

अगर मुकाबले की बात करें तो हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ250 और यामाहा आर15 वी4 जैसी बाइकों से होगा.

यह भी पढ़ें :- पेट्रोल का झंझट खत्म, नितिन गडकरी ने लॉन्च की देश की पहली फुल फ्लेक्स फ्यूल कार, खेत में उपजाए ईंधन से दौड़ेगी यह गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget