एक्सप्लोरर

Toyota Rumion: जानिए टोयोटा रुमियन, मारुति अर्टिगा से होगी कितनी अलग, जल्द होगी लॉन्च 

टोयोटा रुमियन एमपीवी में मारुति अर्टिगा में मिलने वाला समान 1.5L पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा. यह  इंजन 102bhp की अधिकतम पावर और 136.8Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

Toyota Rumion vs Maruti Suzuki Ertiga: जापानी वाहन निर्माता कंपनी जल्द ही देश में मारुति सुजुकी की अर्टिगा एमपीवी के री-बैज मॉडल टोयोटा रुमियन को इस साल सितंबर में लॉन्च करने वाली है. 2012 में लॉन्च होने के बाद से लोकप्रिय मारुति अर्टिगा का इस सेगमेंट में दबदबा है. रुमियन के कारण टोयोटा, कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी, साथ ही इससे कंपनी की बिक्री में भी इजाफा होगा. रूमियन और अर्टिगा, डिज़ाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में समान होंगी, लेकिन कुछ एलिमेंट्स दोनों मॉडलों में अलग होंगे. 

क्या होगा अलग?

डिज़ाइन की बात करें तो रुमियन में टोयोटा की सिग्नेचर ग्रिल मिलेगी. जैसा कि इनोवा में देखने को मिलता है. ग्रिल में जालीदार पैटर्न होगा जिसके चारों ओर क्रोम और बीच में टोयोटा का लोगो मिलेगा. साथ ही फ्रंट और रियर बंपर को अपडेट किया जाएगा. फ्रंट बंपर में सिल्वर या ब्रश एल्यूमीनियम एलिमेंट्स मिल सकते हैं. रुमियन के साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, इसमें अर्टिगा के डुअल-टोन बेज और ब्लैक थीम से अलग एक अलग ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगा. एमपीवी के स्टीयरिंग व्हील पर टोयोटा का लोगो मिलेगा. कंपनी इसे कुछ नए कलर स्कीम्स में पेश कर सकती है. 

ये होगी समानता

टोयोटा रुमियन डाइमेंशन के मामले में मारुति अर्टिगा के समान ही रहेगी. इसकी लंबाई 4,395 मिमी, चौड़ाई 1,735 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी होगी. प्रोजेक्टर हेडलैंप, साइड क्रीज़ और क्रोम गार्निश के साथ टेलगेट डिजाइन बिल्कुल समान रहेंगे.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो रुमियन के सभी फीचर्स अर्टिगा के समान होंगे, जिसमें लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक एसी, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलेंगे.

पावरट्रेन

टोयोटा रुमियन एमपीवी में मारुति अर्टिगा में मिलने वाला समान 1.5L पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा. यह  इंजन 102bhp की अधिकतम पावर और 136.8Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिलेगा. टोयोटा बाद में इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- जल्द ही महिंद्रा एक्सयूवी 300 को मिलेगा फेसलिफ्ट अपडेट, पैनोरमिक सनरूफ से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget