एक्सप्लोरर

2024 Mahindra XUV300: जल्द ही महिंद्रा एक्सयूवी 300 को मिलेगा फेसलिफ्ट अपडेट, पैनोरमिक सनरूफ से होगी लैस

XUV300 का मुकाबला हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा से होता है, ब्रेजा में एक 1.5 L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें एक सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

Mahindra XUV300 Facelift: दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपनी XUV300 कम्पैक्ट एसयूवी के नये स्वरूप पर पर काम कर रही है. जिसे अगले साल बाजार में लॉन्च किया जाएगा. ऑटोकार इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी अपनी अपकमिंग अपडेटेड एक्सयूवी300 को पैनोरमिक सनरूफ से लैस करने की योजना बना रही है. अगर ऐसा होता है तो यह कार इस फीचर के साथ अपने सेगमेंट में पहली हो सकती है.

भारत में कार ग्राहकों को सनरूफ खूब पसंद आ रहा है. सभी सेगमेंट में खरीददार, खासतौर टॉप-स्पेक वेरिएंट का चयन करने के लिए जाने जाते हैं जो सनरूफ से लैस होती है. मौजूदा समय में XUV300 पहले से ही सिंगल-पेन सनरूफ के साथ आती है. कंपनी अगले साल आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल को पैनोरमिक सनरूफ से लैस करके एक कदम आगे जाने की योजना बना रही है. इलेक्ट्रिक XUV400 में भी एक पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, लेकिन यह बहुत बाद में आएगा. माना जा रहा है कि इसके अगले 2025 अपडेट के साथ ही दिया जाएगा.

इसके अलावा, XUV300 फेसलिफ्ट में नए हेडलैंप और टेल लैंप, नए बंपर के साथ प्रमुख रूप से रिवाइज्ड फ्रंट और रियर प्रोफाइल के साथ आएगी, डिजाइन की बात करें तो संभवतः XUV.e से प्रेरित हो सकती है. इंटीरियर में भी कई और फीचर्स के साथ बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है, क्योंकि मौजूदा XUV300 का केबिन अब पुराना दिखने लगा है और यहां तक ​​कि कम्पटीटर्स के मुकाबले इसमें कई फीचर्स की भी कमी है.

पावरट्रेन

एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव मिलने के साथ इसके मौजूदा पावरट्रेन को समान रखा जाएगा. फिलहाल इसमें 110bhp और 131bhp वाले 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 117bhp पॉवर वाले एक 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. हालांकि इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी इसमें एएमटी गियरबॉक्स की जगह टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक यूनिट को शामिल कर सकती है.

किससे है मुकाबला

XUV300 का मुकाबला हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा से होता है, ब्रेजा में एक 1.5 L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें एक सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की पावरट्रेन, फीचर्स और लॉन्च की डिटेल्स आई सामने, जानिए किन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget