एक्सप्लोरर

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

फॉर्च्यूनर 4×4 और लीजेंडर 4×4 से 11-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम क्यों बंद कर दिया गया, इसका कारण कंपनी ने नहीं बताया है, हालांकि लागत बढ़ने के कारण कंपनियां गाड़ी की सुविधाओं में कटौती करती हैं.

Toyota Fortuner Sound System Discontinued: अधिकतर कार ग्राहक अपनी गाड़ी में बेहतरीन म्यूजिक का आनंद लेने के लिए जेबीएल के म्यूजिक सिस्टम को पसंद करते हैं. टोयोटा, निसान और टाटा मोटर्स सहित कई कार निर्माता कंपनियां अपने वाहनों में जेबीएल साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं. जबकि हुंडई और किआ में BOSE साउंड सिस्टम की पेशकश की जाती है.

फॉर्च्यूनर से हटा जेबीएल सिस्टम

टोयोटा ने अब अपने फॉर्च्यूनर 4×4 और लीजेंडर 4×4 से 11-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम को हटा लिया है. इन वेरिएंट में अब स्टैंडर्ड 6-स्पीकर साउंड सिस्टम ही मिलेगा, जो कि बाकी सभी वेरिएंट्स में मिलता है. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इसे अस्थायी तौर पर बंद किया गया है या हमेशा के लिए हटा लिया गया है.  

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव 

फॉर्च्यूनर से प्रीमियम 11-स्पीकर साउंड सिस्टम को हटाने के बाद भी इन मॉडल्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फॉर्च्यूनर और लीजेंडर के केवल डीजल वेरिएंट में 4×4 का मिलता है. इस एसयूवी के 4×4 सिस्टम वाले 2.8-लीटर डीजल मैनुअल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 38.93 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं इसके ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 41.22 लाख रुपये है. टॉप-स्पेक फॉर्च्यूनर GR-S 2.8-लीटर डीज़ल, 4×4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स कीमत 50.34 लाख रुपये है, जबकि लीजेंडर 4×4 डीजल ऑटोमैटिक की एक्स शोरूम कीमत 46.54 लाख रुपये है.

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

फॉर्च्यूनर 4×2 की कीमत

फॉर्च्यूनर के बेस वेरिएंट 4×2 पेट्रोल मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये है और इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 34.18 लाख रुपये है. इसके डीजल 4×2 मैनुअल की कीमत 35.09 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 37.37 लाख रुपये है. जबकि लीजेंडर 4×2 डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 42.82 लाख रुपये है.

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव 

कैसा है पावरट्रेन?

इस समय फॉर्च्यूनर में एक 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 166 PS की मैक्सिमम पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. इसके अलावा इसमें एक 2.8-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है, जो 204 PS की पॉवर जेनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 420 Nm और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें iMT और साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है. टोयोटा जेबीएल साउंड सिस्टम को वेलफायर और कैमरी में अभी भी देती है. कैमरी में सबवूफर और क्लारी-फाई टेक्नोलॉजी के साथ 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वेलफायर में 17-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है.

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

कंपनी ने नहीं बताया है कारण

फॉर्च्यूनर 4×4 और लीजेंडर 4×4 से 11-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम क्यों बंद कर दिया गया, इसका कारण कंपनी ने नहीं बताया है, हालांकि लागत बढ़ने के कारण कंपनियां गाड़ी की सुविधाओं में कटौती करती हैं, जिससे उन्हें तुरंत कार की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करनी पड़ती है. हालांकि बाद में फॉर्च्यूनर और लीजेंडर के टॉप-स्पेक वेरिएंट में एक नया और एडवांस साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें :- 13 अप्रैल को लॉन्च होगी लैंबोर्गिनी उरुस एस, इन खूबियों से होगी लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget