एक्सप्लोरर

Toyota टोयोटा ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का नया GX+ वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत

पिछले महीने, कंपनी ने 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट के साथ नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस GX (O) वेरिएंट को लॉन्च किया था. 7-सीटर वर्जन की कीमत 21.13 लाख रुपये है.

Toyota Innova Crysta: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने अपनी इनोवा क्रिस्टा एमपीवी लाइनअप में नया GX+ वेरिएंट पेश किया है. नया GX+ वेरिएंट 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमशः 21.39 लाख रुपये और 21.44 लाख रुपये है. यह GX ट्रिम की तुलना में 14 एक्सट्रा फीचर्स के साथ आता है, साथ ही इसकी कीमत भी लगभग 1.40 लाख रुपये ज्यादा है. GX और VX ट्रिम के बीच स्थित, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX+ 5 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, अवंत-गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक मीका और सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX+ की कीमतें

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के GX+ 7-सीटर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 21.39 लाख रुपये, जबकि GX+ 8-सीटर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 21.44 लाख रुपये है. 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा इंजन

नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX+ वेरिएंट में डायमंड-कट एलॉय व्हील और ऑटो-फोल्ड मिरर हैं. इंटीरियर में इसमें वुडेन पैनल, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, एक रियर कैमरा और एक डैशकैम शामिल हैं. अन्य वेरिएंट की तरह, GX+ में भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 2.4L डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 150 bhp का पावर आउटपुट और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

कंपनी ने क्या कहा?

नए वेरिएंट के लॉन्च पर बोलते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के उपाध्यक्ष सबरी मनोहर ने कहा, “2005 में लॉन्च होने के बाद से, इनोवा ब्रांड ने इंडस्ट्री में स्टैंडर्ड स्थापित करके एक सेगमेंट लीडर के रूप में एक ठोस प्रतिष्ठा हासिल की है. क्वालिटी और भरोसे का पर्याय, इनोवा ने भारतीयों के जेनरेशन के डाइवर्स मोबिलिटी की आवश्यकताओं को पूरा किया है और उसी एस्पिरेशनल प्राइस को बनाए रखना जारी रखा है. कंपनी में हमारा निरंतर प्रयास हमारे कस्टमर सेंट्रिक व्यू के अनुरूप, ग्राहकों के बदलते ट्रेंड के आधार पर ब्रांड को रिलीवेंट और मल्टी-फंक्शनल बनाए रखना है. 

नए फीचर्स को किया गया है शामिल

पिछले महीने, कंपनी ने 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट के साथ नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस GX (O) वेरिएंट को लॉन्च किया था. 7-सीटर वर्जन की कीमत 21.13 लाख रुपये है, जबकि 8-सीटर मॉडल की कीमत 20.99 लाख रुपये है. इस नए वैरिएंट में एलईडी फॉग लैंप, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. साथ ही इसमें नए फैब्रिक सीट कवर, डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच मटीरियल और चेस्टनट इंटीरियर थीम को भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें -

हुंडई क्रेटा की हो रही है धड़ाधड़ बिक्री, फिर बना दिया सेल का नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget