एक्सप्लोरर

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा की हो रही है धड़ाधड़ बिक्री, फिर बना दिया सेल का नया रिकॉर्ड

हुंडई भारत के लिए दो नए प्रोडक्ट्स तैयार कर रही है, जिसमें इस साल के अंत में एक बडे़ अपडेट के साथ अल्काजार एसयूवी और नई क्रेटा ईवी बाजार में दस्तक देगी.

Hyundai Motor Sales Report: हुंडई क्रेटा की बिक्री हर अपडेट के साथ नए माइलस्टोन को स्थापित कर रही है. इस साल जनवरी में लॉन्च हुई क्रेटा फेसलिफ्ट ने पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है, जो हर महीने औसतन 15,000 से ज्यादा यूनिट है. अप्रैल में ही हुंडई इंडिया ने क्रेटा की 15,447 यूनिट बेचीं.

70,000 यूनिट की पेंडिंग है बुकिंग 

हुंडई का कहना है कि क्रेटा की उसके कुल ऑर्डर बुक में से 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है, जो कि करीब 70,000 यूनिट है. हुंडई का कहना है कि फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद से कंपनी ने इस मिडसाइज़ एसयूवी के लिए एक लाख से ज्यादा नए ऑर्डर हासिल किए हैं.

भारत में अपनी 67 प्रतिशत एसयूवी बेचती है

हुंडई ने यह भी घोषणा की है कि अप्रैल 2024 में बेची गई 67 प्रतिशत या लगभग 35,140 यूनिट एसयूवी की थी. इसमें से क्रेटा की 15,447 यूनिट, वेन्यू की 9,122 यूनिट और एक्सटर की 7,756 यूनिट शामिल हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने एक वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन में कहा, "घरेलू बाजार में सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की बढ़त पिछले साल दर्ज की गई इसी तरह की बढ़ोतरी से भी ज्यादा है. इसलिए, घरेलू बाजार में क्रेटा जिस तरह की डिमांड जेनरेट करने में सक्षम रही है, वह आश्चर्यजनक है, और क्रेटा देश में बढ़ती एसयूवी मांग का प्रतीक है.”

इसके अलावा, हुंडई इंडिया सेमी अर्बन और अर्बन दोनों बाजारों में एसयूवी की पकड़ में मजबूती देख रही है, जिसमें हुंडई की प्रमुख एसयूवी; क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर और अल्काजार का 67 प्रतिशत योगदान दर्ज किया गया है. गर्ग ने बताया, "बढ़ती आकांक्षाएं, डिस्पोजेबल इनकम और दोनों बाजारों के ग्राहकों के बीच वरीयता अंतर को कम करना इस घटना के लिए प्रमुख जिम्मेदार हैं. सेमी अर्बन भारतीय क्षेत्र में आकांक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है जो सेमी अर्बन डेवलपमेंट को और आगे बढ़ा रही है." 

हुंडई के पास हैं 43,000 तैयार एसयूवी कारें 

हुंडई मोटर इंडिया के पास फिलहाल 43,000 यूनिट्स या लगभग 22 दिनों के लिए स्टॉक मौजूद है, अप्रैल 2024 के अंत तक इंडस्ट्री का स्टॉक 3,60,000 यूनिट्स होने का अनुमान है. उन्होंने कहा, "हम 22 दिनों के स्टॉक पर टिके हुए हैं, जो कि ऑप्टिमल लेवल है, जबकि इंडस्ट्री के पास छह सप्ताह का स्टॉक है. हम आगे भी स्टॉक के इस लेवल को बनाए रखेंगे." एक मजबूत ऑर्डर बुक के बावजूद, एचएमआईएल को अपनी पेंडिंग बुकिंग को तेजी से क्लियर करने का भरोसा है, क्योंकि सप्लाई चेन खासकर चिप्स के मामले में, स्थिति में सुधार हुआ है 

हुंडई की अपकमिंग कारें

हुंडई भारत के लिए दो नए प्रोडक्ट्स तैयार कर रही है, जिसमें इस साल के अंत में एक बडे़ अपडेट के साथ अल्काजार एसयूवी और नई क्रेटा ईवी बाजार में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें -

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई सिट्रोएन बेसाल्ट कूप एसयूवी, जानें कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget