एक्सप्लोरर

2024 Toyota Fortuner: टोयोटा लाने वाली है नई फॉर्च्यूनर, पावरट्रेन में होगा ये बड़ा बदलाव

नई फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में 2024 के मध्य तक, त्योहारी सीजन दिवाली से पहले आने की उम्मीद है. इसे स्थानीय रूप से तैयार किया जाएगा और इसकी कीमत भी अधिक होगी.

New Generation Toyota Fortuner: जैसा कि पहले ही जानकारी मिली थी कि टोयोटा अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर एसयूवी को तैयार कर रही है. इसमें स्टाइलिंग, इंटीरियर और मैकेनिक्स के मामले में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. अब, टोयोटा दक्षिण अफ्रीका ने यह कंफर्म किया है कि फॉर्च्यूनर और हिलक्स पिकअप हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएंगे. मीडिया से बात करते हुए, टोयोटा के दक्षिण अफ्रीका में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लियोन थेरॉन ने पुष्टि की है कि ये दोनों लोकप्रिय मॉडल 2024 में माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ग्लोबल मार्केट में आएंगे.

नए TNGA-F प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड

मौजूदा फॉर्च्यूनर और हिलक्स लाइफस्टाइल पिकअप IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जो इनोवा क्रिस्टा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अगली पीढ़ी के मॉडल को एक नए TNGA-F प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा जो लैंड क्रूजर 300 और लेक्सस LX500d सहित कई ग्लोबल मॉडल्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह प्लेटफॉर्म विभिन्न बॉडी स्टाइल और आईसीई और हाइब्रिड सहित कई इंजन विकल्पों को सपोर्ट करता है. इस प्लेटफॉर्म के व्हीलबेस की लंबाई 2,850-4,180 mm है. कंपनी अपने सभी ग्लोबल एसयूवी पोर्टफोलियो के लिए एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. 

पावरट्रेन 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ नए डीजल इंजन के साथ आएगी. इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) के साथ 1GD-FTV 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जिसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जा सकता है. इसमें अधिक माइलेज के साथ अधिक टॉर्क मिलने की संभावना है. यह इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आएगी. माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ, नई फॉर्च्यूनर ब्रेकिंग या कम स्पीड के दौरान काइनेटिक एनर्जी को सेव करती है, जिसका इस्तेमाल एक्सट्रा टॉर्क के लिए किया जा सकता है. नए मॉडल में अधिक पॉवर के ज्यादा टॉर्क मिलने की संभावना है. इसमें 265bhp की पॉवर जेनरेट करने वाला एक नया 2.4L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की भी संभावना है. इसमें 2.4L हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो कुछ लेक्सस और टोयोटा के ग्लोबल मॉडल्स में देखने को मिलता है. 

भारत में कब आएगी

नई फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में 2024 के मध्य तक, त्योहारी सीजन दिवाली से पहले आने की उम्मीद है. इसे स्थानीय रूप से तैयार किया जाएगा और इसकी कीमत भी अधिक होगी. कंपनी TNGA-C प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई 7-सीटर SUV भी तैयार कर रही है, जिसका मुकाबला जीप मेरिडियन और महिंद्रा एक्सयूवी700 के टॉप वेरिएंट से होगा. जीप मेरिडियन में एक 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने किया अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा, अगले दस सालों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget