एक्सप्लोरर

7-Seater Mileage Cars: खरीदनी है फैमिली कार, तो जबरदस्त माइलेज के साथ आती हैं ये 5 शानदार 7-सीटर कारें

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक पेट्रोल और एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है साथ पेश की गई. पेट्रोल इंजन 2.0-लीटर यूनिट है जो 172 बीएचपी और 209 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है.

Best 7-Seater Mileage Cars: भारतीय बाजार में बड़ी कारों की डिमांड ज्यादा है. एक सर्वे के अनुसार, छोटे परिवारों वाले ग्राहक जगह और आराम के मामले में बड़ी 7-सीटर कारों को प्राथमिकता देते हैं. इस बढ़ते चलन के साथ जल्द ही भारत में 5 से ज्यादा 7-सीटर SUV बाजार में आने वाली हैं. आज हम यहां भारतीय बाजार में उपलब्ध 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली 7-सीटर कारों के बारे में बताने वाले हैं. 

रेनो ट्राइबर

भारत में सबसे सस्ती 7-सीटर MPV, रेनो ट्राइबर एक 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 71 बीएचपी और 96 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल हैं. कंपनी इसमें एएमटी और मैनुअल वेरिएंट के लिए क्रमशः 18.30 किलोमीटर प्रति लीटर और 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलने का दावा करती है. मुंबई में इसकी ऑन रोड कीमत 7.04 लाख रुपये से 10.47 लाख रुपये के बीच है. 

मारुति अर्टिगा

मारुति अर्टिगा में लगा एक 1.5-लीटर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन 102 bhp पॉवर और 137 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह यूनिट 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और यह क्रमशः 20.51 kmpl और 20.30 kmpl का माइलेज देती है. जबकि सीएनजी के साथ सबसे ज़्यादा 26.11 km/kg माइलेज मिलता है. मारुति अर्टिगा की मुंबई में ऑन रोड कीमत 10.12 लाख रुपये से शुरू होकर 15.34 लाख रुपये तक जाती है.

किआ कैरेंस

किआ कैरेंस भारत में इस समय बजट 7-सीटर में से एक है. यह MPV तीन इंजन और चार गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ आती है. इनमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर T-GDi टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल, iMT, AT या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जुड़े हैं. इसमें वेरिएंट के आधार पर 15.7 kmpl से लेकर 21.3 kmpl तक का माइलेज मिलता है. इसकी ऑन रोड कीमत 15.31 लाख रुपये से 23.68 लाख रुपये के बीच है. 

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस एसयूवी 5+2 कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है. C3 एयरक्रॉस में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 109 bhp और 190 Nm आउटपुट जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड AT के साथ आता है. इसमें 17.60 kmpl से 18.50 kmpl तक का माइलेज मिलता है. इस मॉडल की ऑन रोड कीमत 11.65 लाख रुपये से 16.93 लाख रुपये के बीच है. 

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक पेट्रोल और एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है साथ पेश की गई. पेट्रोल इंजन 2.0-लीटर यूनिट है जो 172 बीएचपी और 209 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है. यह यूनिट CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. जबकि हाइब्रिड 2.0-लीटर TNGA यूनिट 184 बीएचपी और 188 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है. हाइब्रिड यूनिट केवल ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ी है. इसमें पेट्रोल यूनिट के साथ 16.13 किलोमीटर प्रति लीटर का, जबकि हाइब्रिड यूनिट के साथ 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. इस मॉडल की ऑन रोड कीमत 23.61 लाख रुपये से शुरू होकर 37.18 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें -

देखिए टाटा अल्ट्रोज रेसर, हुंडई i20 N लाइन और मारुति फ्रोंक्स का कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget