एक्सप्लोरर

MG Hector Plus को टक्कर देने बाजार में आएंगी ये शानदार SUV, जानें फीचर्स

भारत मे अगले साल तक तीन एसयूवी लॉन्च की जाएंगी. माना जा रहा है कि इन कारों का मुकाबला एमजी हैक्टर प्लस होगा. इनमे 6 और 7 सीटर एसयूवी शामिल हैं.

नई दिल्ली: भारत में एसयूवी कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनियां एसयूवी कार के नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है. पिछले दिनों MG ने 6 सीटर एसयूवी Hector Plus लॉन्च की है. एमजी की ये कार इनोवा जैसी बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे रही है. वहीं अब जल्द ही भारत में एमजी को टक्कर देने के लिए नई एसयूवी दस्तक देने जा रही हैं. आइए जानते हैं इन कारों के बारे में.

नई Mahindra XUV500

कंपनी Mahindra XUV500 का नया मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस कार की टेस्टिंग के दौरान झलक देखी गई है. महिंद्रा की इस नई कार का लुक और इंटीरियर मौजूदा मॉडल से डिफरेंट होगा. न्यू-जेनरेशन XUV500 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसमें पेट्रोल इंजन 190bhp की पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा डीजल इंजन 180bhp की पावर देता है. दोनों इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि महिंद्रा की ये कार अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है.

Tata Gravitas

टाटा मोटर्स की ग्रैविटस एसयूवी 6 सीटर और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च की जाएगी. इसकी लंबाई 4,661mm, चौड़ाई 1,894mm, ऊंचाई 1,786mm और वीलबेस 2,741mm है. इस कार में हैरियर वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 170bhp की पावर और 350Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जाएंगे. संभावना है कि टाटा ग्रैविटस को इस साल त्यौहारों के सीजन में लॉन्च किया जा सकता है.

​Hyundai Alcazar

हुंडई की पॉप्युलर एसयूवी क्रेटा का 7-सीटर मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है. इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि इस कार को Hyundai Alcazar नाम से लॉन्च किया जाएगा. पांच सीट वाली क्रेटा के मुकाबले इसके 7-सीटर मॉडल का लुक अलग बताया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इस कार को 6 और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है. संभावना है कि इसमें हुंडई क्रेटा वाला इंजन दिया जाएगा. इनमें 1.5-लीटर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे. हुंडई की यह नई एसयूवी की अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Honda City के पुराने मॉडल पर मिल रही लाखों की छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स 7 सीटर Maruti WagonR भारत में हो सकती है लॉन्च, Datsun Go Plus को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले साल आएगी 100% एथेनॉल वाली कार! जानिए क्या बोली सरकार
अगले साल आएगी 100% एथेनॉल वाली कार! जानिए क्या बोली सरकार
कितनी है नई थार की कीमत? खरीदने से पहले जान लें जवाब
कितनी है नई थार की कीमत? खरीदने से पहले जान लें जवाब
लेजेंडर या फिर फॉर्च्यूनर, किस कार में ज्यादा मिलेगा फायदा?
लेजेंडर या फिर फॉर्च्यूनर, किस कार में ज्यादा मिलेगा फायदा?
अब EV भी बेचेगा सऊदी, क्राउन प्रिंस ने लॉन्च की CEER की पहली इलेक्ट्रिक कार
अब EV भी बेचेगा सऊदी, क्राउन प्रिंस ने लॉन्च की CEER की पहली इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके SIR वाले बवाल पर फायर, बोले- 'ज्ञानेश कुमार चुनाव की...'
अभिजीत दीपके SIR वाले बवाल पर फायर, बोले- 'ज्ञानेश कुमार चुनाव की...'
जमुई कांड: नंदन यादव के गांव वाले नाराज, बोले- लड़की गलत, बताया कैसे हुई घटना
जमुई कांड: नंदन यादव के गांव वाले नाराज, बोले- लड़की गलत, बताया कैसे हुई घटना
SIR प्रक्रिया पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- 'चुनाव रद्द हों, सुप्रीम कोर्ट...'
SIR प्रक्रिया पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- 'चुनाव रद्द हों, सुप्रीम कोर्ट...'
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स फाइनल में किया निराश
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स फाइनल में किया निराश
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार ने जबरन…'
SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार ने जबरन…'
SIR विवाद में कूदी CJP, आशुतोष रांका बोले- '...लिस्ट में ज्ञानेश कुमार सबसे ऊपर'
SIR विवाद में कूदी CJP, आशुतोष रांका बोले- '...लिस्ट में ज्ञानेश कुमार सबसे ऊपर'
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
Embed widget