एक्सप्लोरर

Countries with Top Most EV User: जान लीजिये वो कौन-कौन से देश हैं? जिनमें धड़ल्ले से बिकती हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Highest Electric Cars Selling Countries: नॉर्वे में सेल होने वाली कारों में 86% हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होता है. इस देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने पर टैक्स और सड़क पर टोल से भी छूट मिलती है.

Countries with Maximum EVs: भारत समेत दुनिया के तमाम देश प्रदूषण और महंगे पेट्रोल-डीजल जैसी परेशानी का समना कर रहे हैं और यही वजह है कि, दुनिया के ज्यादातर देश ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. आगे हम आपको ऐसे ही कुछ देशों की जानकारी देने जा रहे हैं.

नॉर्वे - इस लिस्ट में पहले नंबर पर नॉर्वे का नाम है. इस देश में सेल होने वाली कारों में 86% हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होता है. अच्छी बात ये है कि इस देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने पर टैक्स और सड़क पर टोल से भी छूट मिलती है.

आइसलैंड - इस लिस्ट में दूसरा नाम आइसलैंड का है. इस देश में बिकने वाली कारों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 72% है. वहीं निसान लीफ इलेक्ट्रिक कार इस देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ईवी है.

स्वीडन - तीसरे नंबर पर स्वीडन का नाम है. इस देश में बिकने वाली कारों में ईवी की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत है. इस देश में VW ID.4 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार है.

डेनमार्क - इस लिस्ट में चौथा नाम डेनमार्क का है. इस देश में बिकने वाली कारों में 35 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियां होती हैं. टेस्ला की टेस्ला मोड एस इस देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार है.

फिनलैंड - पांचवा नाम फिनलैंड का है. इस देश में बिकने वाली कारों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है. इस देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार VW ID.4 है.

नीदरलैंड - इस लिस्ट में अगला देश नीदरलैंड है. इस देश में बिकने वाली कारों में 30 प्रतिशत  इलेक्ट्रिक कारें होती हैं.

जर्मनी - जर्मनी भी इस लिस्ट में सातवे नंबर पर मौजूद है. इस देश में बिकने वाली कारों में 30 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होती हैं. टेस्ला मॉडल 3 इस देश में काफी ज्यादा पसंद की जाती है.

स्विट्ज़रलैंड - आठवा नाम स्विट्ज़रलैंड का है. इस देश में बिकने वाली कारों में 22 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होती हैं.

पुर्तगाल - इस लिस्ट में अगला नाम पुर्तगाल का है. इस देश में भी टेस्ला की गाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और बिकने वाली कारों में 20 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होती हैं.

यूनाइटेड किंगडम - इस लिस्ट में आखिरी और दसवां नाम यूनाइटेड किंगडम का है. इस देश में बिकने वाली कारों में 19 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होती हैं.

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी, अपनी सुरक्षा के लिए किया यह का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget