एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

दुनिया की सबसे महंगी बाइकों की कीमत किसी लग्जरी कार से ज्यादा है. इनका इंजन भी कार जितना दमदार होता है. इनको अपनी स्पीड पकड़ने में महज कुछ सेकंड का समय लगता है.

नई दिल्लीः क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी बाइक की कीमत कितनी होगी? इसका अनुमान लगाना ज्यादातर लोगों के लिए काफी मुश्किल है. आज आपको दुनिया की सबसे महंगी बाइकों के बारे में बताने जा रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी कीमत 80 करोड़ रुपए तक है. दुनियाभर में इनकी काफी कम यूनिट बनाई जाती हैं, क्योंकि इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. इन बाइकों की स्पीड 370 किमी प्रति घंटे तक होती है. आइए ऐसी ही कुछ बाइकों के बारे में जान लेते हैं.

Neiman Marcus Limited Edition Fighter

नीमन मार्कस बाइक दुनिया की सबसे महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है. इस बाइक की नीलामी 80 लाख रुपए से शुरू हुई और आखिरकार इसे 80 करोड़ रुपए में खरीदा गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि नीमन मार्कस पूरी तरह बाइक बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर की एक श्रंखला है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि जब यह कंपनी कोई बाइक बनाएगी, तो उसकी कीमत इतनी ज्यादा होगी. यह बाइक कुछ ही सेकंड में अपनी टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसकी बॉडी टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर से बनाई गई है और देखने में बेहद शानदार है.

1949 E90 AJS Porcupine

यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपए है. इस बाइक की साल 1949 में केवल 4 यूनिट बनाई गई थीं. इनमें से एक बाइक के सहारे लेस ग्राहम ने विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी. इस बाइक को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है, कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है. इस बाइक में एलुमिनियम एलॉय के साथ बेहद दमदार इंजन है. इसकी डिजाइन देखकर आप हैरान रह जाएंगे. यह बाइक किसी कार से ज्यादा दमदार है.

Ecosse ES1 Spirit

यह बाइक दुनिया की तीसरी सबसे महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 26 करोड़ रुपए है. इस बाइक की टॉप स्पीड 370 किमी प्रति घंटे थी. हालांकि वर्तमान में इसकी स्पीड को घटाकर 299 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है. खास बात यह है कि इस बाइक का स्विनगार्म और रियर सस्पेंसन गियसबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ होता है. बेहद दमदार इंजन वाली यह बाइक बेहद आकर्षक डिजाइन से लैस है. एक बार के लिए आप इसे देखकर समझ ही नहीं पाएंगे कि यह असली बाइक है. यह सुपरबाइक दुनिया में चुनिंदा लोगों के पास ही है.

BMS Nehmesis

यह दुनिया की चौथी सबसे महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपए है. इसकी डिजाइन बेहद शानदार है. यह फुल फंक्शनल मोटरसाइकल है, जिसमें एयर राइड सिस्टम लगा हुआ है. इसका यलो ग्लिटर 24 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है. यही कारण है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा है. इस बाइक का इंजन भी किसी कार से ज्यादा दमदार है. इसकी दुनियाभर में कुछ यूनिट ही बनाई जाती हैं.

Harley Davidson Cosmic Starship

हार्ले डेविडसन की यह बाइक दुनिया की पांचवी सबसे महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपए है. इस बाइक को विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट जैक आर्म स्ट्रॉन्ग ने पेन्ट किया था. कुछ साल पहले यह बाइक सबसे महंगी बाइक की सूची में शुमार हुई थी. यह बाइक दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है. हार्ले डेविडसन की अन्य बाइक भी काफी महंगी होती हैं. इसकी डिजाइन बेहद स्टाइलिश होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंस्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंस्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
E20 Petrol Engine Damage: अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार

वीडियोज

Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget