एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर थमते ही लॉन्च होंगी ये 4 दमदार कार, जानिए फीचर्स और कीमत

कोरोना की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन अब कोरोना के केस कम होने के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जून में कई शानदार कार भारत में लॉन्च हो सकती हैं.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत की रफ्तार पर काफी असर डाला है. ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. अप्रेल और मई में मार्केट में कई कार लॉन्च होने वाली थीं, जिनकी लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है. कोरोना महामारी के चलते कई वाहन निर्माता कंपनियों के प्रोडक्शन पर भी असर पड़ा है. लेकिन अब केस कम होने के साथ ही इस सेक्टर में उम्मीद बढ़ने लगी है. माना जा रहा है कि जैसी ही कोरोना का कहर कम होगा कई शानदार कार मार्केट में लॉन्च होंगी. आइए जानते हैं ऐसी कौन सी एसयूवी और सेडान कार हैं जो लॉन्चिंग के लिए बिल्कुल तैयार हैं. 

Hyundai Alcazar- सबसे पहले बात करते हैं मोस्ट अवेटेड कार Hyundai Alcazar की. कंपनी ने हाल ही में अपनी इस नई 7 सीटर एसयूवी के लॉन्च की घोषणा की थी. पहले इसे मई में लॉन्च किया जाना था लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है. इसे 6 सीटर और 7 सीटर दो ले-आउट में लॉन्च किया जाएगा. कार में 1.5 लीटर की क्षमता वाला नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा. साथ ही 1.4 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन भी आपको मिलेगा. Hyundai Alcazar का इंजन 6 स्पीड मैनुअल, 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. कंपनी ने अगले महीने यानी जून तक इसकी लॉन्चिंग बढ़ा दी है.

Skoda Kushaq- स्कोडा अपनी मिड-साइज एसयूवी कुशाक को भी इस महीने मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में था. खबर है कि अब इसे कंपनी जून के आखिर या जुलाई में लॉन्च करेगी. Skoda Kushaq को भी MQB प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 109bhp की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं दूसरे वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन है जो 148bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 

Volkswagen Taigun- जर्मनी की कंपनी फॉक्सवैगन भी अपनी नई कार Taigun को इस महीने लॉन्च करने की तैयारी में थी. इस कार को एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसमें 90 प्रतिशत स्थानीय कंपोनेंट्स को यूज किया गया है. कंपनी इस कार को 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें छोटा इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं इसका बड़ा इंजन 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इस कार को कंपनी अगल महीने जून में लॉन्च कर सकती है.

2021 Skoda Octavia- स्कोडा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी सेडान कार ऑक्टेविया फोर्थ जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी में है. पहले इस कार को अप्रैल में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ानी पड़ी है. 2021 Skoda Octavia में 2.0 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 187bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क देता है. इसका इंजन 7 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आएगा.  

ये भी पढ़ें: Kia Seltos का नया Nightfall एडिशन 2022 में हो सकता है लॉन्च, Hyundai Creta से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget