एक्सप्लोरर

Car Tips: सर्दियों से पहले अपनी गाड़ी के लिए अपनाएंगे ये टिप्स, तो नहीं होगी परेशानी

सर्दियों के मौसम में कोहरा एक परेशान करने वाला फैक्टर है और इसके कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है. कोहरे के दौरान, आपकी ड्राइविंग पर इसका प्रभाव विजबिलिटी के कम होने के रूप में पड़ता है.

Car Tips for Winter: देश में सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है और इस मौसम में गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं और दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में आपको इस मौसम की शुरुआत से पहले अपनी गाड़ी के लिए कुछ जरूरी टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए, जिससे आपको बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े.

सर्विस सेंटर पर करवाएं चेक 

सर्दियों में कार मेंटेनेंस के टिप्स में यह सबसे सरल और सबसे बेसिक टिप है. हमेशा यह सलाह दी जाती है कि मौसम बदलने से पहले आप अपनी कार की हेल्थ की जांच के लिए अधिकृत सर्विस सेंटर पर ले जाएं. अधिक सर्दियों में यह काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस समय कारों में खराबी की संभावना अधिक होती है. सभी पुर्जे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद के लिए यह जांच बहुत जरूरी माना जाता है. 

इंजन को करें गर्म 

सर्दियों के दौरान, यह जरूरी है कि आप यात्रा पर निकलने से पहले अपनी कार को गर्म कर लें. खासकर ठंड के दिनों में यह ज्यादा आवश्यक होता है. अपनी कार को गर्म करने से यह सुनिश्चित होता है कि अंदर मौजूद इंजन ऑयल ने इंजन के हर कोने को कवर कर लिया है. जिससे इंजन के अंदर टूट-फूट का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि सर्दियों में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है. इसलिए अपनी कार को चलाने से पहले 3-5 मिनट तक वार्म-अप करना सबसे अच्छा माना जाता है. 

बैटरी हेल्थ 

गर्मी आपकी कार की बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन है, हालांकि सर्दियों के महीनों में बैटरी को इस तरह से नुकसान नहीं होगा है, लेकिन इसका प्रभाव अलग तरीके से देखा जाता है. यदि आपकी कार की बैटरी का चार्ज कम है या ख़त्म होने के करीब है, तो सर्दियों के दौरान बैटरी के खराब होने की ज्यादा संभावना है. बैटरी के अंदर डिस्टिल वाटर मौजूद होता है जो अंदर होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में यदि यह डिस्टिल वाटर प्रतिक्रिया के दौरान जम जाता है, तो यह सेल्स को स्थायी क्षति पहुंचा सकता है. बैटरी खराब होने के संकेतों में स्टार्टअप संबंधी परेशानियां, कमजोर/टिमटिमाती लाइट, केबिन लाइट या ऑडियो सिस्टम का काम न करना शामिल हैं. कई बार ढीले टर्मिनल या कनेक्शन भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं. 

टायर प्रेशर 

ठंड के मौसम में टायर पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि हवा जब गर्म होती है, तो यह फैल जाता है और जब हवा ठंडी होती है तो यह सिकुड़ जाता है. ये प्रभाव आपके टायर के अंदर टायर के दबाव के रूप में दिखाई देते हैं. गर्मियों के दौरान, आपकी कार में टायर का दबाव बढ़ जाता है और ठंडे महीनों के दौरान, टायर का दबाव कम हो जाता है. इसलिए मौसम के अनुसार टायर के प्रेशर में बदलाव कराना आवश्यक होता है. 

हेडलाइट्स और फॉगलैंप्स

तापमान के अलावा सर्दियों के मौसम में कोहरा एक परेशान करने वाला फैक्टर है और इसके कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है. कोहरे के दौरान, आपकी ड्राइविंग पर इसका प्रभाव विजबिलिटी के कम होने के रूप में पड़ता है. इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपकी गाड़ी की सभी लाइट और फॉग लैंप अच्छी तरह से काम रहे हों.

यह भी पढ़ें :- नई रेनॉ डस्टर की डिजाइन डिटेल्स आई सामने, इसी महीने ग्लोबल मार्केट में होगी पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget