एक्सप्लोरर

Car Comparison: टाटा टियागो CNG और ग्रैंड निओस i10 CNG में कौनसी कार है बेहतर? देखें कंपेरिजन

Tata Car vs Hyundai Car: हुंडई ग्रैंड i10 लुक और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के मामले में बेहतर है तो टाटा टियागो CNG में आपको बेहतर बिल्ड क्वालिटी, आकर्षक लुक और अधिक शक्तिशाली इंजन दिया जाता है.

Tata Tiago vs Hyundai Grand Nios: हाल ही में टाटा ने अपने हैचबैक सेगमेंट की कार टाटा टियागो को सीएनजी वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है. इस कार का मुकाबला भारत में पहले से मौजूद, हुंडई की ग्रैंड निओस i10 कार से होगा. ग्रैंड निओस भी CNG वैरिएंट में मौजूद है. आइये देखते हैं, दोनों में से कौन-सी कार बेहतर है.

डिज़ाइन

टाटा टियागो NRG iCNG कार में क्रोम ग्रिल, स्कल्प्टेड हुड, स्वेप्ट-बैक हेडलाइट्स, चौड़ा एयर वेंट और सिल्वर स्किड प्लेट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं, तो हुंडई ग्रैंड i10 में इंटीग्रेटेड डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना, रैप-अराउंड टेललाइट्स, तराशा हुआ हुड और 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मौजूद हैं. इनके अलावा दोनों कारों में रूफ रेल्स, ब्लैक B-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 15-इंच के अलॉय व्हील्स एक जैसे देखने को मिलते हैं.

इंजन

टाटा टियागो NRG iCNG कार में 1.2-L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG किट के साथ 72hp की मैक्सिमम पावर और 95Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं हुंडई ग्रैंड i10 निओस CNG कार में आपको 1.2-L इनलाइन-फोर इंजन दिया जाता है, जो 68hp की मैक्सिमम पावर और 95.2Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. साथ ही ट्रांसमिशन के लिए दोनों कारों के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

माइलेज

अगर दोनों सीएनजी कारों के माइलेज की बात करें तो, टाटा टियागो 26.49 किलोमीटर पर किलोग्राम और ग्रैंड नियोस ARAI के अनुसार 18.9 किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है.

फीचर्स

पैसेंजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, कंपनियों ने दोनों CNG कारों में ड्यूल एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) की सविधा मौजूद है. इसके अलावा टियागो एनआरजी iCNG कार में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, मैनुअल AC, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, हर्मन साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ 7.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वहीं बात करें ग्रैंड i10 निओस की तो, इस कार में मिनिमलिस्ट डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है.

कीमत

भारत में टाटा टियागो iCNG 7.4 लाख रुपये से 7.8 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है. वहीं हुंडई i10 निओस CNG 7.16 लाख से 8.45 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है.

हुंडई ग्रैंड i10 लुक और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के मामले में बेहतर है तो टाटा टियागो CNG में आपको बेहतर बिल्ड क्वालिटी, आकर्षक लुक और अधिक शक्तिशाली इंजन दिया जाता है. इस लिए टाटा टियागो ग्रैंड i10 से बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ें-

Car Modification: महिंद्रा थार को बनाने चले थे 'हाहाकार', कोर्ट ने सुना दी छह महीने की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget