एक्सप्लोरर

Tata Punch और Maruti Brezza में से किसे खरीदना है बेहतर? कीमत से माइलेज तक जानिए सब

Tata Punch vs Maruti Brezza: भारतीय बाजार में टाटा पंच और मारुति सुजुकी ब्रेजा दोनों ही एसयूवी को खूब पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों एसयूवी में से कौन सी ज्यादा बेहतर है.

Tata Punch vs Maruti Suzuki Brezza: इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो रही हैं. इनमें से कुछ कारें ऐसी हैं जोकि किफायती होने के साथ ही बेहतरीन माइलेज भी ऑफर करती हैं. ऐसी ही दो SUV टाटा पंच और मारुति सुजुकी ब्रेजा भी हैं, जो कि पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ आती हैं. अब ज्यादातर लोगों को इन दोनों कारों को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि इनमें से किस कार को खरीदना बेहतर है. यहां हम टाटा पंच और मारुति ब्रेजा की कीमत और स्पेसिफिकेन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Tata Punch के फीचर्स और पावरट्रेन

इंडियन मार्केट में टाटा पंच की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. टाटा पंच एक 5-सीटर कार है. ये गाड़ी 31 वेरिएंट्स में मार्केट में शामिल है. ये कार पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है. इस गाड़ी में R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगे हैं. वहीं भारतीय बाजार में टाटा की गाड़ियां बेस्ट सेफ्टी फीचर्स देने के लिए जानी जाती हैं.

टाटा की इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. टाटा पंच में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है. इस इंजन से 6,700 rpm पर 87.8 PS की पावर मिलती है और 3,150 से 3,350 rpm तक 115 Nm का टॉर्क मिलता है. इस गाड़ी के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है. वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है.

टाटा की इस कार का पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ARAI माइलेज 20.09 kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ये कार 18.8 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. ये कार CNG वेरिएंट में भी मार्केट में शामिल है. टाटा पंच की सीएनजी गाड़ी की ARAI माइलेज 26.99 km/kg है.

Maruti Brezza के फीचर्स और पावरट्रेन

मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होकर 14.14 लाख रुपये तक जाती है. यह एक हाइब्रिड कार है, जोकि K15 C पेट्रोल+ CNG (बाइ-फ्यूल) इंजन के साथ आती है, जिससे इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों मोड में चलाया जा सकता है.

इस गाड़ी में लगे इंजन से पेट्रोल मोड पर 6,000 rpm पर 100.6 PS की पावर मिलती है और 4,400 rpm पर 136 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. वहीं सीएनजी मोड में इस गाड़ी से 5,500 rpm पर 87.8 PS की पावर और 4,200 rpm पर 121.5 Nm का टॉर्क मिलता है. मारुति की ये गाड़ी 25.51 km/kg का माइलेज देती है.

मारुति सुजुकी ब्रेजा के LXi वेरिएंट के Urbano एडिशन में रियर पार्किंग कैमरा, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर्स, फ्रंट फॉग लैम्प किट, बॉडी साइड मोल्डिंग और व्हील आर्च क्लैडिंग के फीचर को जोड़ा गया है. इस कार के VXi वेरिएंट में इन सभी फीचर्स के साथ ही एक स्पेशल डैशबोर्ड ट्रिम, मेटल सिल गार्ड्स, एख रजिस्ट्रेशन प्लेट फ्रेम औप 3D फ्लोर मैट्स को भी लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

Hero के इस मैक्सी स्कूटर ने आते ही लूट ली महफिल! शानदार लुक के साथ फीचर्स जबरदस्त 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget