एक्सप्लोरर

Hero के इस मैक्सी स्कूटर ने आते ही लूट ली महफिल! शानदार लुक के साथ फीचर्स जबरदस्त

Hero Xoom 160 Maxi Scooter: हीरो जूम 160 मैक्सी स्कूटर में 156 सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जोकि 14.8 हॉर्सपावर और 14 nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर का डिजाइन काफी शानदार है.

Bharat Mobility Global Expo 2025: हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में जूम 160 मैक्सी-स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इस मैक्सी-स्कूटर की कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. हीरो के इस स्कूटर को ब्रांड के प्रेमिया चैनल के माध्यम से बेचा जाएगा. 

इस स्कूटर की बुकिंग फरवरी में शुरू होगी और डिलीवरी मार्च में होगी. एक्सपो में हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 250R, Xpalse 210 और Xoom 125 भी लॉन्च किए गए हैं. 

Hero Xoom 160 Maxi Scooter के फीचर्स

हीरो जूम 160 मैक्सी स्कूटर में 156 सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जोकि 14.8 हॉर्सपावर और 14 nm टॉर्क देता है. हीरो स्कूटर में जोरदार एफिशिएंसी और हाई स्पीड क्षमता के लिए i3s साइलेंट स्टार्ट और 4-वाल्व तकनीक की सुविधा है. 

हीरो के इस स्कूटर में मिलती हैं ये सुविधाएं

हीरो जूम 160 के बोल्ड डिजाइन में ऊंचा रुख, ब्लॉक पैटर्न टायर के साथ 14-इंच के पहिये और बेहतर आराम के लिए चौड़ी, कुशन वाली सीट शामिल है. इसमें रिमोट सीट एक्सेस के साथ स्मार्ट की, डुअल-चेंबर LED हेडलैंप, ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. 

Hero Xoom 160 का डिजाइन और वजन

हीरो जूम 160 में बिना चाबी के इग्निशन, डिजिटल डैश और स्पिलट-LED हेडलाइट्स के साथ रिमोट सीट ओपनिंग शामिल हैं. इसका वजन 141 किलोग्राम है और इसे एयरॉक्स 155 की तुलना में 15 किलोग्राम भारी बनाता है. इस मैक्सी स्कूटर में डुअल रियर स्प्रिंग के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं. 

कब से शुरू होगी Hero Zoom 160 की डिलीवरी? 

मैक्सी स्कूटर की ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें रियर ड्रम ब्रेक के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. हीरो जूम की बुकिंग फरवरी से शुरू होगी. स्कूटर की डिलीवरी मार्च तक शुरू होगी. यह स्कूटर केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें:-

Tata की इस कार का दिखा दम, एक साथ खींच दिए 3 ट्रक, यहां जानें पावरट्रेन और फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget